logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मिलने आई दोस्त का किया रेप, फिर मर्डर करके छिपाई लाश; 3 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 साल की नाबालिग लड़की की गैंग रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए नाबालिग के शव को झाड़ियों और खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक 19 साल का लड़का गिरफ्तार हुआ है और 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। 

 

पुलिस को स्थानीय लोगों ने खेत में मिले शव के बारे में जानकारी दी। शव काफी बुरी हालत में था जिस कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसके शरीर पर चाकुओं से हमलों के कई निशान थे।

 

यह भी पढ़ें: मिलने गया था पुराना कलीग, पहले मारा फिर नाले में फेंक दी लाश; दो गिरफ्तार

दोस्ती के नाम पर धोखा

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता कुछ दिन पहले अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। शुरुआती पूछताछ के मुताबिक, आरोपी लड़के ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस और परिवार से करने की धमकी दी तो आरोपी ने अपने दूसरे दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर लड़की के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किया। 

 

इसके बाद आरोपी लड़की को खेत में ले गए, जहां चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए उन्होंने शव को पत्तों और मिट्टी के नीचे दबाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए।

 

यह भी पढ़ें: बिना जमीन के भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’, महाराष्ट्र के नए कानून से क्या बदलेगा?

CCTV फुटेज और टेम्पो से मिला सुराग

जांच टीम ने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में एक संदिग्ध टेम्पो घूमता हुआ नजर आया। गाड़ियों और रास्तों की जांच करते हुए पुलिस ने टेम्पो के ड्राइवर तक पहुंच बनाई, जिसने बताया कि उसका 17 वर्षीय छोटा भाई इस गाड़ी का इस्तेमाल करता है। इसके बाद पुलिस ने स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी से घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

 

पुलिस को आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। किशोरी की पहचान स्थानीय लोगों की मदद से हुई, क्योंकि उसके माता-पिता को उसके गायब होने की जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस सभी तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों को जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


और पढ़ें