logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मिर्जापुर में ट्रक ने मारी टक्कर तो बोलेरो में 4 बच्चों सहित 9 लोग जिंदा जले

कार में ड्राइवर अंदर ही फंस गया जिसकी लाश को बाद में किसी तरह से निकाला गया। कुल 11 लोगों की मौत हुई है।

news image

कार दुर्घटना की फोटो । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में बुधवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक, ट्रेलर, बोलेरो SUV और स्विफ्ट कार की टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

 

हादसे में बोलेरो कार में सवार 9 लोग जलकर मर गए। इनमें 4 बच्चे भी शामिल थे। ट्रक का ड्राइवर भी मारा गया। स्विफ्ट कार का ड्राइवर कार के अंदर फंस गया था जिसकी लाश किसी तरह से निकाली गई कुल मिलाकर इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई।

 

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर धर्मांतरण केस में गिरफ्तार मौलवी खलीलु कौन हैं? क्या आरोप लगे हैं?

पीछे से मारी टक्ककर

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम 8:20 बजे ड्रमंडगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बरका मोड़ के पास हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रक तेज़ी से आया और पीछे से स्विफ्ट कार, बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि बोलेरो और स्विफ्ट कार में आग लग गई। बोलेरो में सवार लोग आग में जल गए।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

पुलिस ने बयान में कहा, 'ट्रक ने पीछे से स्विफ्ट कार, बोलेरो और ट्रेलर को टक्कर मारी। इस वजह से दोनों चार पहिया गाड़ियों में आग लग गई।'

 

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आकर कट गए लोग, अब तक कइयों की मौत


स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह पता करने की कोशिश कर रही है।

Related Topic:

और पढ़ें