logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्या अपने मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकते', नीतीश से मिलने गए बाहुबली अनंत सिंह

बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात पर कहा कि क्या वह अपने मुख्यमंत्री से मिलने नहीं आ सकते।

Anant Singh

अनंत सिंह, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक पुराना अंदाज वाला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनंत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। जबकि बिहार में वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

 

दरअसल, अनंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह जो भी कहते हैं, सीधे और अपने खास लहजे में कहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा, जो वायरल हो गया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आप किससे मिलने आए हैं, तो उन्होंने कहा, क्या हम अपने मुख्यमंत्री से मिलने नहीं आ सकते हैं? उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: '90% लोग मीठा नहीं खाते...,' महंगी चीनी के क्या फायदे बता रहे कैलाश विजयवर्गीय?

 

नीतीश को मानते हैं सीएम

अनंत का नीतीश कुमार के साथ पुराना जुड़ाव रहा है। वह लंबे समय तक जदयू में रहे हैं । वह नीतीश कुमार को अपना नेता मानते रहे हैं। भले ही बिहार में सत्ता बदल गई है और अब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अनंत सिंह के मन में अब भी नीतीश कुमार के लिए सम्मान है। इसीलिए उन्होंने उन्हें अपना मुख्यमंत्री कहा। उनके इस बयान को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक भावनात्मक बयान है, तो कुछ इसे सियासी इशारा बता रहे हैं। 

 

अनंत जब भी नीतीश कुमार से मिलते हैं, तो उनकी मुलाकात चर्चा में आ जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। वह पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद जब वह बाहर निकले तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। उनका यह वीडियो अब व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स पर खूब शेयर हो रहा है। मोकामा से लेकर पटना तक उनके समर्थक इस बयान को उनके पुराने अंदाज के तौर पर देख रहे हैं।

छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा

इस दौरान अनंत सिंह ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए। यही छात्र देश और बिहार का भविष्य हैं। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उनकी बात सुननी चाहिए, उन पर लाठी नहीं चलानी चाहिए। अनंत सिंह ने कहा कि छात्र पढ़-लिखकर ही आगे चलकर बिहार और देश को संभालेंगे। इसलिए उनके साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। उनके इस बयान को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। हाल के दिनों में बिहार में छात्रों के कई प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आई हैं। इसको लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। ऐसे में अनंत सिंह का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि छात्रों की आवाज को दबाना नहीं चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: एडमिशन के समय अब नहीं पूछी जाएगी जाति, हिमाचल के CM सुक्खू ने किया एलान

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

अनंत का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके समर्थक इसे शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि यही है छोटे सरकार का अंदाज। मोकामा में अनंत सिंह को लोग छोटे सरकार के नाम से भी जानते हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि अनंत आज भी अपने पुराने अंदाज में ही रहते हैं और दिल की बात कहने से नहीं डरते। वहीं, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अनंत सिंह का यह बयान भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके सियासी मायने भी हैं। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का कद आज भी बड़ा है। कई नेता आज भी उन्हें अपना नेता मानते हैं। अनंत ने उसी भावना को अपने बयान में व्यक्त किया है।फिलहाल उनका यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें