logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उन्नाव में संकल्प ज्योति यात्रा में भड़की मशाल, BJP विधायक के दोनों हाथ झुलसे

यूपी के उन्नाव जिले में एक बीजेपी नेता के दोनों हाथ झुलस गए। हादसा बुधवार को संकल्प ज्योति यात्रा के दौरान हुआ। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है।

Unnao News

उन्नाव में झुलसे बीजेपी विधायक। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बीजेपी की संकल्प ज्योति यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोहान के बीजेपी विधायक बृजेश रावत और एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता मिलन पांडे के दोनों हाथ झुलस गए। वहीं जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बच गईं। विधायक समेत अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मशाल में अधिक केमिकल था। इसी कारण आग तेजी से भड़क उठी।

 

खबरों के मुताबिक सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्नाव के गांधीनगर चौराहे पर बीजेपी ने संकल्प ज्योति यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, मोहान विधायक बृजेश रावत और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। नरेंद्र मोदी के शासन में 25 साल पूरे होने पर सभी लोगों ने पहले प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। 

 

यह भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में जेठ-जेठानी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 75 फीसदी झुलसी

 

इसके बाद संकल्प ज्योति यात्रा की शुरुआत की। जैसे ही मशाल में आग लगाई, वैसे ही अधिक केमिकल होने के कारण आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से विधायक बृजेश रावत के दोनों हाथ झुलस गए। एक अन्य कार्यकर्ता भी झुलस गया। वहीं जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बच गईं।

 

कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक बृजेश रावत और मिलन पांडे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद दोनों लोगों को घर भेज दिया गया है। गुरुवार को एसडीएम शालिनी सिंह तोमर और तहसीलदार कीरत सेन विधायक के आवास पहुंचे और उनका हाल जाना। घटना बुधवार की है।

 

यह भी पढ़ें: बेतिया में घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची लापता, CCTV में महिला ले जाती दिखी

 

विधायक बृजेश रावत ने बताया कि अधिक केमिकल की वजह से आग भड़की। इससे उनके दोनों हाथ झुलस गए। डॉक्टरों ने इलाज के बाद दवाएं देकर घर भेज दिया है। हाथों की खाल निकल गई है।

Related Topic:#UP News#BJP

और पढ़ें