उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 7 मार्च एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड हुआ। यहां एक पेशे से इंजीनियर युवक ने अपनी जुड़वा बहन को मौत के घाट उतार दिया था। यह हत्याकांड इतना विभत्स है कि जांच कर रही पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि आरोपी भाई ने अपनी बहन के शरीर पर 50 बार चाकू से हमला किया। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह उनके करियर में देखी गई सबसे बेरहम हत्याओं में से है। आरोप का नाम हार्दिक मल्होत्रा और मृतक बहन का हिमशिखा।
पुलिस ने बताया है कि आरोपी हार्दिक मल्होत्रा पिछले सात महीनों से दूसरे धर्म की एक लड़की के साथ ऑनलाइन रिलेशनशिप में था। दोनों कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए ही बातचीत करते थे। साथ ही दोनों की कभी आमने-सामने से मुलाकात नहीं हुई थी। मगर, हार्दिक ने जब अपनी बहन की हत्या की तो उससे कुछ हफ्ते पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था, जिससे वह परेशान हो गया था।
यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें दिल्ली-नोएडावासी! ट्रैफिक पुलिस ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
मां पर भी किया हमला
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी हार्दिक ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद अपनी मां पर भी हमला किया। हत्या के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब इस सनसनीखेज मामले में जो बातें सामने आ रही हैं, उन्हें सुनकर हर कोई हैरान है।
कोई भी हिस्सा नहीं बचा
मुरादाबाद (सिटी) के SP कुमार रणविजय ने कहा, 'पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि हमला कितना गंभीर है। डॉक्टरों को हिमशिखा की गर्दन, छाती, पेट, हाथ, पैर, कंधे और चेहरे पर कम से कम 50 गहरे चाकू के घाव मिले। दिल, लिवर और किडनी समेत कई जरूरी अंग बुरी तरह डैमेज हो गए थे। शरीर का लगभग कोई भी हिस्सा नहीं बचा।'
पुलिस ने बताया कि हिमशिखा ने हार्दिक को अपने करियर पर ध्यान देने की सलाह दी थी। दोनों जुड़वां भाई-बहन गुरुग्राम में साथ काम करते थे और साथ ही रहते थे। हिमशिखा एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और MBA परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी।
यह भी पढ़ें: कैफे पहुंचे दिल्ली के नए एलजी तो बच्चों ने हवा की क्वॉलिटी को लेकर उठा दिए सवाल
किचन से चाकू उठाकर मारा
पूछताछ के दौरान हार्दिक ने बताया कि उसने एक साल पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी थी, जबकि उसकी बहन काम करती रही। उसने कहा कि वह सोशल मीडिया कंटेंट डेवलपमेंट में अपना करियर बनाना चाहता था। दोनों होली के दौरान अपने घर मुरादाबाद पहुंचे थे। पुलिस ने कहा कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद हार्दिक ने किचन से उठाकर चाकू उठाया और उस पर हमला करना शुरू कर दिया।
मुरादाबाद में घर पर हमले के दौरान दोनों अकेले थे। हिमशिखा की हत्या करने के बाद हार्दिक अपनी मां नीलिमा मल्होत्रा के ऑफिस गया और उन्हें अपने साथ आया। जब वह घर में घुसीं तो मंजर देखकर डर गई और वह चिल्लाई। इसपर हार्दिक ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि नीलिमा को भी चाकू से कई चोटें आई हैं, लेकिन वह बच गई। नीलिमा का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।