logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले रेप, फिर वीडियो से ब्लैकमेल; शादी के बाद पति को भेजा आपत्तिजनक वीडियो

UP के जिला मुरादाबाद में युवती ने पड़ोसी व उसको दो दोस्तों पर दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

moradabad crime news

प्रतीकात्मक फोटो, Photo Credit : Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में 20 वर्षीय युवती ने अपने पड़ोसी और उसके दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि जब वह महज 12 साल की थी और चौथी कक्षा में पढ़ती थी, तभी पड़ोसी शुभम सैनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसी वीडियो को हथियार बनाकर वह लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके दो साथियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

मामला मझोला थाना क्षेत्र का है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चौथी कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले शुभम सैनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि घटना का वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देता रहा।

 

यह भी पढ़ें: फर्जी पुलिस बनकर कारोबारी का अपहरण, 13 लाख की फिरौती वसूलने वाले 6 गिरफ्तार

2020 में दर्ज कराई थी छेड़खानी की रिपोर्ट

युवती के मुताबिक, उसने वर्ष 2020 में शुभम के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। हालांकि, परिवार को बदनामी का डर था, इसलिए उसकी शादी करा दी गई। आरोप है कि शादी के बाद भी शुभम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसने कथित आपत्तिजनक वीडियो युवती के पति को भेज दिए और उसकी शादी तुड़वाने की कोशिश की।

 

पीड़िता का आरोप है कि 25 मार्च 2024 को सुबह करीब 11 बजे वह घर पर थी और उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। इसी दौरान शुभम सैनी, पंकज और बिट्टू सैनी घर में घुस आए। युवती के मुताबिक, तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वीडियो डिलीट करने के बहाने होटल बुलाया

शिकायत के अनुसार, 23 मार्च 2025 को शुभम ने वीडियो डिलीट करने के बहाने युवती को बुध बाजार स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती का कहना है कि आरोपी वीडियो डिलीट किए बिना ही वहां से चले गए और इसके बाद भी उसे लगातार ब्लैकमेल करते रहे।

 

यह भी पढ़ें: जितनी ठगी की रकम, उतनी ही होगी फ्रीज; साइबर फ्रॉड में बैंक खाता नहीं होगा बंद

तीन आरोपियों पर मुकदमा

मामले में पुलिस ने शुभम सैनी, पंकज और बिट्टू सैनी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें