logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अमित शाह से शिकायत करूंगा', लुधियाना BJP दफ्तर घेरने पर बोले रवनीत बिट्टू

लुधियाना में बीजेपी दफ्तार के बाहर 'आप' कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के डीजीपी को चेतावनी दी है।

MoS Ravneet Bittu

रवनीत बिट्टू और अमित शाह।

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया। संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर पंजाब में सियासी उबाल आ गया है। आम आदमी पार्टी ने इसके विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लुधियाना और नवांशहर में बीजेपी दफ्तरों के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। रविवार को तो लुधियाना में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। 

 

आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन डी ब्लॉक स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 'आप' कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

यह भी पढ़ें: 'वक्त बदलते समय नहीं लगता', ममता के घर के बाहर जय श्री राम के नारे पर भड़की TMC

गृह मंत्री शाह का पुतला फूंका

इसी समय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर में अंदर जाने की कोशिश की। इस पर बीजेपी कार्यकर्ता भी बाहर आ गए, जिससे हालात तनावपूर्ण गए। 

बीजेपी दफ्तर का दरवाजा बंद करना पड़ा

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से देखते ही देखते माहौल गरम हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने फौरन हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और बीजेपी दफ्तर का दरवाजा बंद कर। पुलिस ने बाद में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: जहां था PM मोदी का कार्यक्रम, उसी के पास मिली जिलेटिन की छड़ें

रवनीत सिंह बिट्टू की तीखी प्रतिक्रिया

इस घटनाक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के डीजीपी को चेतावनी देते हुए कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी और लुधियाना के एसएसपी से मामले में एक्शन लेने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता है तो वह इसकी शिकायत गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे।

 

 

 

 

रवनीत बिट्टू  ने कहा, 'तुम लोग जो अपने आपको बदमाश और गुंडागर्डी करना चाहते हो। तीर जैसे सीधा कर देंगे... तुम लोग जानते हो मुझे। फिर ये मत कहना कि छिपने की जगह नहीं मिल रही। डीजीपी साहब आप परसों सुनील जाखड़ से मिले नहीं। अगर आपने और लुधियाना के कमिश्नर और एसएसपी ने कार्रवाई नहीं की तो केंद्रीय गृह मंत्रालय बड़ा एक्शन लेगा।'

 

उन्होंने आगे कहा कि आज दिल्ली जाकर गृह मंत्री से डीजीपी की शिकायत करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हर जिले में पुलिस के आला अधिकारी बीजेपी दफ्तरों पर हमला करवा रहे हैं।


और पढ़ें