logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वक्त बदलते समय नहीं लगता', ममता के घर के बाहर जय श्री राम के नारे पर भड़की TMC

चुनावी हार के बाद कोलकाता में टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की है।

Mamata banerjee Kolkata house

ममता के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता।

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारते ही राज्य में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ता मारे गए हैं और कई पीटे भी गए हैं। इसी बीच दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

 

बीते 4 मई को आए बंगाल के परिणामों में टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत हो गया और बीजेपी ने 207 सीटों के साथ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। टीएमसी को महज 80 सीटें ही जीत सकी। 

 

यह भी पढ़ें: जहां था PM मोदी का कार्यक्रम, उसी के पास मिली जिलेटिन की छड़ें

ममता के घर के बाहर जय श्री राम के नारे

चुनावी हार के बाद कोलकाता में टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ममता के घर के बाहर पार्टी का झंड़ा लहराते हुए जय श्री राम के नारे भी लगाए।

तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागारिका घोष ने कोलकाता पुलिस से एक्शन लेने का आग्रह किया है। उन्होंने एक्स पर पुलिस से कहा, 'यह ममता बनर्जी के घर के सामने हो रहा है। क्या आप 15 साल तक राज करने वाले मुख्यमंत्री को ऐसे ही सुरक्षित रखते हैं?'

टीएमसी नेता सयोनी घोष ने भी इस कृत्य की निंदा की है। उन्होंने सागारिका घोष की पोस्ट पर कहा, 'ऐ बुरा वक्त जरा अदब से पेश आ, वक्त नहीं लगता वक्त बदलने में!'

 

यह भी पढ़ें: शादी के तीन महीने बाद ही हत्या, आखिर पत्नी से क्या चाहता था पति?

 

 

 

ममता के घर की हटाई गई सुरक्षा

हालांकि, कोलकाता पुलिस ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि इसी बीच दक्षिण कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स मंगलवार को आंशिक रूप से हटा दिए गए थे। साथ ही उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के ऑफिस से भी सुरक्षा हटा ली गई है। 

 

पुलिस का कहना है कि ये कदम आला अधिकारियों के निर्देश और सुरक्षा-व्यवस्था की नई समीक्षा के तहत उठाया गया है।

Related Topic:#West bengal news

और पढ़ें