भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई ने गुरुवार को सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले उनसे घंटों पूछताछ की गई। बुधवार की देर रात ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत को रद्द किया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस छह दिन पहले ही पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। अब वे सीबीआई की हिरासत में है।
हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद गुरुवार को भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन इलाके में स्थित गिरिबाला सिंह के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची। यहां उनसे घंटों पूछताछ की गई। गिरिबाला सिंह पूर्व जज हैं। बहू त्विषा शर्मा के परिजनों ने उन पर और उनके बेटे पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: पूर्णिया में तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, गुस्साई भीड़ ने घेरकर मार डाला
12 मई को त्विषा शर्मा का शव भोपाल स्थित आवास पर फंदे से लटका मिला था। परिवार की मांग पर मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई से मामले की जांच कराने का फैसला किया। 15 मई को सत्र न्यायालय ने गिरिबाला को अग्रिम जमानत दी। हालांकि बुधवार को हाई कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया। उधर, सीबीआई ने मामले की जांच सोमवार से शुरू की।
यह भी पढ़ें: अचानक JDU ऑफिस पहुंचे RJD विधायक, निशांत से मिले; सियासी कयासबाजी शुरू
पिछले साल दिसंबर में हुई थी शादी
नोएडा की रहने वाली अभिनेत्री त्विषा शर्मा की शादी पिछले साल दिसंबर में पेशे से वकील समर्थ सिंह के साथ हुआ था। शादी के महज छह माह के भीतर मिस पुणे का खिताब जीत चुकीं त्विषा का शव भोपाल स्थित आवास में फंदे से लटका मिला था। त्विषा के परिजनों ने जहां उत्पीड़न का आरोप लगाया तो वहीं सास का कहना है कि वह नशे की आदी थी।