महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मुलुंड इलाके में फरवरी के महीने में निर्माणाधीन मेट्रो लाइन नंबर 4 के पिलर का स्लैब एक ऑटो रिक्शा और कार पर गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद बई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने इस काम में लगे कॉन्ट्रैक्टर B Hill–LBG कंसोर्टियम का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का संकेत दिया था। अब MMRDA ने अपने पुराने रुख को बदलते हुए जनरल कंसल्टेंट के तौर पर DB Hill–LBG कंसोर्टियम की सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है।
इस हादसे के बाद MMRDA ने जनरल कंसल्टेंट पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई अथॉरिटी मीटिंग में कंसोर्टियम को खत्म करने के संकेत दिए गए थे। कंसोर्टियम पर काम के दौरान पिलर के नीचे सुरक्षा उपायों और बैरिगेटिंग ना करने का आरोप है। उस मीटिंग में कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के पीछे कंसोर्टियम के सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और काम की जगहों पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी नीति को वजह बताया गया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मंहगी होगी बिजली! सरकार कहां से लाएगी 30 हजार करोड़ रुपये?
2018 में मिला था कॉन्ट्रैक्ट
इस कंसोर्टियम में डॉयचे बान इंजीनियरिंग एंड कंसल्टिंग, हिल इंटरनेशनल और लुई बर्गर ग्रुप शामिल हैं। 2018 में कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद से निर्माण कार्य की निगरानी करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यही कंसोर्टियम जिम्मेदार है। यह कंसोर्टियम लाइन 4A के विस्तार समेत एक्ट्रा हिस्सों की भी देखरेख करता है और अन्य मेट्रो कॉरिडोर पर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता है।
क्या बोले अधिकारी?
अधिकारियों का अब कहना है कि पहले की घोषणा एक गलतफहमी पर आधारित थी। हालांकि, प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कंसोर्टियम की तरफ से और समय दिए जाने का अनुरोध पर अभी भी फैसला नही किया गया है लेकिन उसे प्रोजेक्ट से हटाया नहीं गया है। वडाला-कासरवडावली स्ट्रेच का काम फिर से शुरू होगया है और इसकी देखरेख यही कंसोर्टियम कर रहा है।
इस यूटर्न पर अधिकारियों ने कहा कि कंसोर्टियम की सर्विस खत्म करने के बजाय सुधारात्मक उपाय अपनाए गए हैं। MMRDA के कमिश्नर से सवाल किया गया कि क्या मेट्रो लाइन 4 के लिए जनरल कंसल्टेंट के तौर पर DB Hill–LBG कंसोर्टियम की सेवाएं जारी रखी जाएंगी तो उन्होंने कहा कि यह सेवाएं जारी रखी जाएंगी।
यह भी पढ़ें: 18% दागी, 25% करोड़पति, तमिलनाडु में 15 रुपये वाले नेता भी लड़ रहे चुनाव
क्यों लिया यूटर्न?
MMRDA ने DB Hill LBG कंसोर्टियम के साथ कई हाई लेवल मीटिंग की, जिनमें संकोर्टियम ने बदलावों का वादा किया गया। MMRDA के एक अधिकारी ने कहा, 'लाइन 4 पर काम कर रही टीम के कई सीनियर मेंबर्स को बदल दिया गया है। लाइन पर काम फिर से शुरू हो गया है।'उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण लाइन पर काम की स्पीड कम है। इस वजह से सभी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गति धीमी हो गई है।
अधिकारी ने संकेत दिया कि कंसल्टेंट को बनाए रखने के पीछे एक कारण यह है कि MMRDA अपने मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए कुछ ही कंसल्टेंट्स पर निर्भर है और अगर किसी एक को हटाया या ब्लैकलिस्ट किया जाता है तो यह संख्या और भी कम हो जाएगी।