logo

मूड

ट्रेंडिंग:

8 हजार लेकर जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे नहीं मिले तो डॉक्टर ने फिर तोड़ दी!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में विधवा महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा है कि पैसे न मिलने पर डॉक्टर ने 14 वर्षीय दिव्यांग बेटी का पैर मरोड़कर फिर से हड्डी तोड़ दी।

Muzaffarnagar doctor repair bone but broke it again

पीड़ित महिला और बच्ची, Photo Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक विधवा महिला ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के इलाज के नाम पर पैसे मांगे गए। इतना ही नहीं, महिला का दावा है कि बाकी रकम न मिलने पर डॉक्टर ने चेकअप के दौरान उसकी बेटी के पैर को इस तरह मोड़ा कि पहले से ठीक हो रही हड्डी फिर से टूट गई। मामले की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

न्याय की मांग को लेकर पीड़िता की मां रेशमा जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। उसने अधिकारियों को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है और करीब डेढ़ महीने पहले जिला अस्पताल में उसके दाहिने पैर की हड्डी का ऑपरेशन किया गया था। महिला का आरोप है कि इलाज के लिए अस्पताल कर्मचारियों ने 25 हजार रुपये की मांग की थी, जबकि वह आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा है।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब: आतंकियों का बड़ा प्लान फेल, 2.5 किलो RDX वाला बम लेकर घूम रहे थे 2 युवक

 

रेशमा के अनुसार, जब अस्पताल में उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को बच्ची का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद अस्पताल में उससे 8 हजार रुपये लिए गए और बचे रकम बाद में जमा करने के लिए कहा गया। महिला का आरोप है कि पैसे के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

महिला ने गंभीर आरोप लगाए

महिला का कहना है कि कुछ दिन बाद डॉक्टर ने फॉलोअप जांच के लिए बुलाया। अस्पताल पहुंचने पर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बच्ची का घुटना जोर से मोड़ा। इस दौरान बच्ची दर्द से चीख उठी और पैर में कुछ टूटने जैसी आवाज सुनाई दी। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उसे वापस भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: जायदाद के लिए दोस्त संग परिवार को मारा, फिर साथी ने लालच में उसी का कर दिया कत्ल

एक्स-रे में सामने आई हड्डी टूटने की बात

रेशमा के मुताबिक बाद में कराए गए एक्स-रे में पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसने अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले के तूल पकड़ने पर मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने साफ किया कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। यदि जांच में डॉक्टर या अस्पताल कर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें