logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नागपुर में अधिकारी की बेटी से रेप, आरोपी ने खुद को पहुंचाई चोट; ICU में भर्ती

नागपुर में सरकारी अधिकारी की नाबालिग बेटी से दरिंदगी के मामले में आरोपी आईसीयू में भर्ती है। पुलिस मोबाइल और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit- ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के नागपुर में एक सीनियरअधिकारी की 16 वर्षीय बेटी से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जबकि आरोपी भी उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लॉकअप में खुद को चोट पहुंचाई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

 

दूसरी तरफ पुलिस आरोपी के मोबाइल और दूसरे उपकरणों की जांच में जुटी है। उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को किराए के फ्लैट में बंधक बनाकर कई दिनों तक उसका यौन उत्पीड़न और मारपीट की।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। उसने अपना और पीड़िता का मोबाइल पासवर्ड बताने से भी इनकार कर दिया। अब साइबर एक्सपर्ट की मदद से दोनों फोन की जांच की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि हिरासत के दौरान आरोपी बार-बार वीआईपी सुविधा की मांग कर रहा था। देर रात उसने अपना सिर और चेहरा दीवार और फर्श पर पटकर खुद को घायल कर लिया। मेडिकल जांच में उसकी आंख के पास की हड्डी में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें: बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगे 15 हजार, JE समेत 3 गिरफ्तार

घर की तलाशी में मिले ब्लेड और दूसरे सामान

पुलिस ने आरोपी के ठाणे स्थित घर की तलाशी ली। इस दौरान उसके कमरे से सर्जिकल ब्लेड और कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। 

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लॉकअप में मच्छर और गंदगी होने की शिकायत की। दोपहर के खाने में पिज्जा मांगा। मेडिकल जांच के दौरान उसने पुलिस पर भी आरोप लगाए और अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: जॉलीवुड म्यूजिक पर ED का छापा, निवेशकों से करोड़ों की ठगी की जांच तेज 

 

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट विशेष POCSO कोर्ट में पेश की। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर उसका दोबारा रिमांड मांगा जाएगा।

 

उधर पीड़िता का इलाज भी जारी है। डॉक्टरों ने उसके हाथ की गहरी चोट का ऑपरेशन किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उसे किराए के फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था और उसके साथ कई बार मारपीट और यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने देर रात कार्रवाई कर पीड़िता को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला था।


और पढ़ें