logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक और NEET छात्रा ने आत्महत्या की, पिता ने बताया किस बात से थी परेशान

कर्नाटक में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परीक्षा रद्द होने और दोबारा तारीख आने के बीच सामने आई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

कर्नाटक के कलबुर्गी में अठारह साल की छात्रा भाग्यश्री ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार 24 मई को सामने आई है, जहां पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। भाग्यश्री पढ़ाई में बहुत तेज थी और उसने अपनी प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) परीक्षाओं में 92 प्रतिशत हासिल किए थे।

 

भाग्यश्री के पिता राजशेखर ने बताया कि उनके घर में सब कुछ ठीक था और कोई बड़ी परेशानी नहीं थी। उन्होंने कहा कि बेटी ने नीट की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए उन्हें बेटी के मन में चल रहे तनाव के बारे में पता नहीं चला। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उनका मानना है कि शायद दोबारा नीट की परीक्षा देने के विचार ने बेटी को अंदर से परेशान कर दिया होगा।

 

यह भी पढ़ें: पति की हत्या की, प्रेमी संग रोमांस, दो बहनों ने किया ऐसा कांंड, होने लगी थू थू

पुलिस की जांच

इस मामले को लेकर स्टेशन बाजार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

 

यह भी पढ़ें: वक्फ संपत्ति का केस लड़ रहे थे वकील, कार से कुचले गए, हैदराबाद में खौफ

 

यह घटना उस समय सामने आई है जब नीट-यूजी परीक्षा को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। 3 मई 2026 को जो परीक्षा हुई थी उसका प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अब इस परीक्षा को दोबारा लेने के लिए 21 जून 2026 की तारीख तय की है।

Related Topic:#State News#NEET

और पढ़ें