logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति की हत्या की, प्रेमी संग रोमांस, दो बहनों ने किया ऐसा कांंड, होने लगी थू थू

मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी और बहन संग मिलकर पति की हत्या की और घर में ही उनके साथ रोमांस करती रही। शक होने पर पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

AI Generated Image of Couple

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला इलाके के कुंदनपुर में 30 साल के पवन कुमार की हत्या हुई है। पवन एक एक्सपोर्ट फर्म में काम करता था। इस हत्या को उसकी 24 साल की पत्नी आंचल ने अपने प्रेमी अंकित और अपनी सगी बहन शिखा और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर किया है। अंकित रिश्ते में पवन का चचेरा भाई लगता है। पवन और आंचल की शादी साल 2020 में हुई थी और उनकी 3 साल की एक बेटी है जिसका नाम दिव्यांशी है। आंचल के अपने चचेरे भाई अंकित के साथ गलत संबंध थे। पवन इस बात का विरोध करता था और इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आंचल अपने पति को रास्ते से हटाकर अपनी मर्जी से जीना चाहती थी।

 

आंचल ने पति को मारने की योजना 15 दिन पहले ही बना ली थी जब वह मायके गई थी। घटना वाले दिन वह अपनी बहन शिखा के साथ वापस मुरादाबाद आई। उस समय पवन घर पर नहीं था और अपनी बहन के घर गया था। आंचल ने फोन करके पवन को वापस घर बुलाया। जब पवन काम से घर लौटा तो घर में पहले से ही आंचल की बहन शिखा और दोनों प्रेमी अंकित व अजय दिवाकर मौजूद थे। इन चारों ने मिलकर पहले पवन को बिजली के झटके दिए और फिर उसे जहर देकर मार डाला। पवन की हत्या के बाद अंकित और अजय दिवाकर वहां से निकल गए जबकि आंचल और उसकी बहन शिखा वहीं रुकी रहीं।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारे घर को बम से उड़ा देंगे', बंगाल में झालमुड़ी दुकानकार को मिली धमकी

मौत के दौरान रोमांस

इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि जिस समय पवन घर के अंदर तड़प रहा था और दम तोड़ रहा था उस समय आंचल और उसकी बहन शिखा अपने-अपने प्रेमियों के साथ उसी घर में रोमांस कर रही थीं। उन्हें पवन की तकलीफ का बिल्कुल भी दुख नहीं था। पवन की मौत के बाद आंचल ने चालाकी से घर वालों को फोन किया और झूठ बोला कि पवन ने खुदकुशी कर ली है। उसने घर वालों और पुलिस को धोखा देने के लिए यह कहानी बनाई ताकि किसी को शक न हो।

 

यह भी पढ़ें: सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, क्या है मामला?

परिवार का शक

पवन के भाई देवेंद्र और उसकी बहनों को आंचल और शिखा की बातों में फर्क लगा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मझोला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत जहर और बिजली का करंट लगने से होने की जानकारी मिली। पुलिस ने आंचल, शिखा, अंकित और अजय दिवाकर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 


और पढ़ें