मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) को सौंपी गई है। पीड़िता ने आरोपियों पर जबरन वसूली और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया है।
एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि पीड़ित छात्रा भोपाल के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। एक दोस्त ने उसकी मुलाकात औसाफ अली खान नाम के शख्स से करवाई। कुछ ही समय में दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। औसाफ अली अपनी गाड़ी में छात्रा को घूमाने ले गया। वह खानुगांव के नजदीक एक सुनसान जगह पहुंचा।
यह भी पढ़ें: 50 रुपये में बिक रही 'धुरंधर' की DVD, बैन के बाद भी खूब देख रहे पाकिस्तानी
आरोप है कि यही पर ही कार के अंदर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान औसाफ के दोस्त माज खान ने कार के बाहर से ही आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने एक लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि माज खान जिम मालिक है।
छात्रा ने 40 हजार रुपये का इंतजाम करके आरोपियों को सौंप दिया, लेकिन उसे ब्लैकमेलिंग से छुटकारा नहीं मिला। तंग आकर उसने आरोपियों को ब्लॉक कर दिया और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो दोस्तों को भेज दिया। छात्रा ने दोनों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: महोबा: एक बाल्टी पानी, दो पैकेट दूध, सरकारी स्कूल के मिड-डे-मील का वीडियो वायरल
इसके बाद पूरे मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी। अभिभावकों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। अब सहायक पुलिस आयुक्त की अगुवाई में एसआईटी मामले की जांच करेगी। पुलिस ने दो सेडान और एक महिंद्रा थार समेत चार वाहनों को जब्त किया है।