logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोरखपुर: नई नवेली बहू पर ससुर-जेठ की गंदी नजर, ससुराल वालों पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नई नवेली बहू ने पति, सास-ससुर और जेठ पर दहेज प्रताड़ना, जबरन संबंध बनाने और अश्लील हरकतों के आरोप लगाए। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

representative image of Accused woman

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Chatgpt Generated Image)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अशोभनीय व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी इसी वर्ष मार्च में धूमधाम से हुई थी। परिवार ने विवाह में बड़ी रकम खर्च की थी लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद उसे लगातार दहेज को लेकर ताने सुनने पड़े। महिला का कहना है कि चार पहिया वाहन और अन्य मांगों को लेकर उस पर दबाव बनाया जाता था।

 

यह भी पढ़ें: UP में नहीं महंगी होगी बिजली? पलटा जा सकता है 10% अतिरिक्त चार्ज वाला फैसला

सुहागरात से शुरू हुआ विवाद

महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के पहले ही दिन से उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया था। उसके अनुसार, पति ने किसी बात को लेकर विवाद किया और बाद में उसके साथ मारपीट की। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी गईं। उसने कहा कि इसके बाद ससुराल में उसका जीवन लगातार तनाव और डर के माहौल में बीतने लगा। पीड़िता का कहना है कि जब उसने परिवार के अन्य लोगों से शिकायत की तो उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। उल्टा उसे परिवार की मांगें पूरी करने की सलाह दी गई।

देवर और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में देवर और ससुर पर भी अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति की गैरमौजूदगी में देवर ने उसके साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर वह वहां से चला गया। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन ससुर भी उसके कमरे में आए और अनुचित व्यवहार करने का प्रयास किया। महिला के विरोध के बाद वह कमरे से बाहर निकल गए। इन घटनाओं के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी।

 

यह भी पढ़ें: UP में टावर या टंकी पर चढ़ने पर ही मिल रहा न्याय? मई में हुईं आधा दर्जन घटनाएं

दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार वाहन और मुंबई में फ्लैट खरीदने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।


और पढ़ें