logo

ट्रेंडिंग:

'आज भाषण नहीं...' राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद पटना में होली खेले नितिन नवीन

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने जिस 9 उम्मीदवारों की घोषणा की उस में नितिन नवीन का भी नाम था। दिल्ली से पटना पहुंचने पर नवीन ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

Nitin Nabin joins BJP Holi Milan Samaroh in Patna Bihar

नितिन नवीन होली मिलन समारोह में शामिल हुए, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह, पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार, 3 फरवरी को होली का जश्न अपने चरम पर था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक तरीकों से रंगों का त्योहार होली मनाया। दिल्ली से पटना पहुंचने पर वे सीधे एक होली मिलन समारोह में शामिल हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की बौछार के बीच जश्न में डूबे दिखे।

 

पटना महानगर BJP ने बेली रोड के चटखरा फूड कोर्ट में होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जैसे ही नितिन नवीन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल की थाप, अबीर और गुलाल की बौछार और फगुआ गीतों की गूंज ने पूरे इलाके को उत्सवी माहौल से भर दिया।

 

यह भी पढ़ें: अब राज्यसभा में दिखेंगे नितिन नवीन, BJP ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

 

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने देशवासियों और खासकर बिहार के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही इसकी ताकत है और अलग-अलग विचार और संस्कृतियां मिलकर देश को मजबूत बनाती हैं।

 

हालांकि माहौल को हल्का करते हुए उन्होंने मुस्कराकर कहा, 'आज होली है, आज भाषण नहीं, गाने सुनने और खुशियां मनाने का दिन है।' उनके इस बयान पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री ने होली मिलन पर बुलाकर पत्रकारों को दिए 250 ग्राम गुझिया के पैकेट

 

कार्यक्रम के दौरान 'पटना में राम खेले होली' गीत बजते ही माहौल और रंगीन हो गया। नितिन नवीन भी खुद को रोक नहीं पाए और तालियां बजाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ झूम उठे। फूलों की वर्षा के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच का औपचारिक अंतर मिटता नजर आया और पूरा आयोजन पारिवारिक उत्सव में बदल गया।

कौन कौन थे शामिल?

मंत्री दिलीप जायसवाल और बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने होली मिलन समारोह की शान बढ़ा दी। दोनों नेताओं ने रंग खेलकर भी जोश बढ़ाया। इसके अलावा, रविशंकर प्रसाद, लेजिस्लेटिव काउंसिल मेंबर संजय मयूख, MLA संजीव चौरसिया, और कई दूसरे सीनियर नेता और बड़ी संख्या में वर्कर मौजूद थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap