logo

ट्रेंडिंग:

'दूल्हा नीतीश, फेरे किसी और के...', अब तेजस्वी यादव ने कसा तंज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी ने दूल्हा बनाकर नीतीश को घोड़ी पर तो चढ़ा दिया लेकिन फेरे किसी और के हो रहे हैं।

nitish kumar and tejashwi yadav

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल बाद सीएम पद छोड़ रहे हैं क्योंकि वह राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद नीतीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर की और राज्यसभा के लिए पर्चा भी भर दिया। इस घोषणा के बाद नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाना बीजेपी पार्टी की चाल है। उनका कहना है कि अब बीजेपी अपनी पार्टी के नेता को सीएम बनाने वाली है। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को दूल्हा बनाकर घोड़ी पर तो चढ़ा दिया है लेकिन फेरे किसी और को दिलाए जा रहे हैं।

 

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत हासिल की थी और जेडीयू ने 85 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद कई राजनीतिक जानकारों का मानना था कि बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं, तो वह इस बार नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनने देगी। उस समय भी विपक्षी नेता तेजस्वी यादव कह रहे थे कि बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाएगी और सीएम बना भी दिया तो जल्द ही सीएम पद से हटा देगी। वर्तमान में ऐसा होता भी दिखाई दे रहा है। इस वजह से तेजस्वी आज कह रहे हैं कि नीतीश कुमार का सीएम पद से हटना पहले से तय था, जो कि अब हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'आ जाओ लाश पड़ी है...', बीवी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद बुलाई पुलिस

क्या है तेजस्वी यादव का बयान?

नीतीश कुमार ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है कि वह राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं। उनके इस पोस्ट पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ,'आप सब लोग जानते हैं कि हम पहले से कहते आए हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को बीजेपी के लोग सीएम पद पर नहीं रहने देंगे। हमने उस समय भी कहा था कि महाराष्ट्र मॉडल को रिफाइंड तरीके से बिहार में लागू करेंगे। आज वह बात सच हो गई है। जो जन-आकांक्षाएं हैं, वह इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं। यानी लोग इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं।'

 

 

इसके बाद तेजस्वी आरजेडी और जेडीयू के 2024 के कार्यकाल को याद करते हुए कहते हैं, 'हम 2024 में नीतीश जी के साथ काम किए हैं लेकिन ज्यादातर हम विपक्ष में ही रहे हैं। 28 जनवरी 2024 को नीतीश कुमार हमारी पार्टी को छोड़कर गए थे तो उनके पास कोई वाजिब कारण नहीं था। उस समय भी हमने कहा था कि बीजेपी जेडीयू पार्टी को खत्म कर देगी।'

 

यह भी पढ़ें: कहां, कैसे और कितने में मिलगी दिल्ली की डबल डेकर बस की टिकट?

 

इसके बाद बीजेपी पर जातिवादी आरोप लगाते हुए तेजस्वी कहते हैं कि बीजेपी नहीं चाहती है कि कोई दलित समाज या अति पिछड़ा समाज का नेता आगे बढ़े। मैंने हमेशा कहा है, 'नीतीश जी को घोड़े पर दूल्हा बनाकर चढ़ाया गया है लेकिन फेरे किसी और के साथ दिलाए जा रहे हैं। आज यह बात साबित हो गई है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है।'

 

नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री

अब यह कयास लगाया जा रहा है कि नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक करियर की शुरुआत हो सकती है। कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निशांत आने वाले दिनों में बिहार के डिप्टी सीएम बन सकते हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह राज्यसभा जा सकते हैं लेकिन नीतिश कुमार खुद राज्यसभा जा रहे हैं, तो माना जा रहा है कि बेटे निशांत को कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। इसको लेकर भी तेजस्वी यादव ने अहम टिप्पणी की है।

 

तेजस्वी यादव ने कहा, 'निशांत को बहुत पहले ही राजनीति में आ जाना चाहिए था लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा होने नहीं दिया। अब आप देखिए कि ये लोग बिहार को कैसे बर्बाद कर रहे हैं, जिसे वे पहले से ही बर्बाद करते आ रहे हैं। हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'गंदी वीडियो दिखाते हैं सर', लखीमपुर में स्कूली बच्चियों के खुलासे से हड़कंप

'चुनाव जीतने के लिए नीतीश को मोहरा बनाया गया'

तेजस्वी यादव कहते हैं, 'बिहार चुनाव में एनडीए ने '2025 से 2030 फिर से नीतीश' का नारा दिया था। बीजेपी और एनडीए के घटक दलों को पता है कि चुनाव किस तरह से धांधली, तंत्र-मंत्र और पूरी व्यवस्था के बल पर कराए गए थे। उस समय भी हमने कहा था कि बीजेपी के लोगों ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है और वे उन्हें दोबारा कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे। हमने कहा था कि वे छह महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं टिक पाएंगे।'

 

 

साथ ही बीजेपी पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी कहते हैं कि बीजेपी का इतिहास रहा है कि वह जिसके साथ भी गठबंधन करती है, उसे बर्बाद कर देती है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि बीजेपी ओबीसी विरोधी, दलित विरोधी और आदिवासी विरोधी पार्टी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap