logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गंदी वीडियो दिखाते हैं सर', लखीमपुर में स्कूली बच्चियों के खुलासे से हड़कंप

लखीमपुर के एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

Uttar Pradesh News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI generated image)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। यह बात पीड़ित छात्राओं ने खुद बताई है। यह मामला हमें सोचने पर मजबूर करता है कि आज के समय में स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। बच्चों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

यह घटना लखीमपुर खीरी के पलिया ब्लॉक के एक स्कूल की है। यहां कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनके अध्यापक सुनील कुमार सिंह अनुचित तरीके से छूते हैं। होमवर्क या कॉपी चेक करने के बहाने बच्चों को अपने पास बुलाते थे और गलत हरकतें करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सलीम से मिलूंगा, पुलिस रोकी तो मारूंगा', CM योगी को धमकाने लगे नरसिंहानंद

 

कुछ बच्चों ने यह भी बताया है कि सुनील सिंह उन्हें गंदी-गंदी वीडियो भी दिखाते थे। अश्लील बातें करते थे और मोहब्बत की शायरी सुनाते थे। अगर कोई लड़की शिक्षक की हरकतों पर विरोध करती थी तो उसे मारते थे और किसी को न बताने की धमकी देते थे। पीड़ित बच्चों ने बाद में अपने माता-पिता को बताया कि टीचर उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में तहरीर दी और एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी टीचर सुनील कुमार सिंह गाजियाबाद का रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में होली में हुड़दंग मत करना, पुलिस ने तगड़ा इंतजाम किया है

क्या है छात्राओं का आरोप?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़कियां रोते-रोते बता रही हैं कि शिक्षक सुनील सिंह उनके साथ क्या-क्या करते हैं। वीडियो में वे बतातीं हैं कि शिक्षक की वजह से उन्हें स्कूल जाने में डर लगता था। कई बार वे स्कूल जाती ही नहीं थीं ताकि उन्हें शिक्षक सुनील का सामना न करना पड़े। कई बार ये बच्चियां टीचर के व्यवहार की वजह से घर में रोती रहती थीं, लेकिन डर के मारे शिक्षक की शिकायत नहीं की। जब टीचर की हरकतें बहुत बढ़ गईं तब जाकर बच्चों ने अपने माता-पिता से शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस टीमें उसे खोजने में जुटी हैं। 

 


और पढ़ें