logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नीतीश सेतु के नाम पर RJD-JDU आमने-सामने, संजय झा ने दिया दो टूक जवाब

बिहार में नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासत तेज हो गई है। RJD पुल का नाम रघुवंश प्रसाद सिंह के नाम पर रखने की मांग कर रही है। वहीं, संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार की सोच और प्रयासों से यह पुल बना है।

Sanjay Jha

संजय झा।(Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। आरजेडी (RJD) इस पुल का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। वहीं जेडीयू इस पुल का श्रेय नीतीश कुमार को दे रही है।

 

इस मामले में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सोच और कोशिशों से ही यह पुल बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से पूछा कि 15 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने ऐसा पुल क्यों नहीं बनवाया?

नीतीश कुमार ने की थी पुल की परिकल्पना

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 2014 में इस पुल की योजना बनाई थी। उन्होंने निर्माण के दौरान दो दर्जन से ज्यादा बार मौके पर जाकर काम का जायजा लिया। महात्मा गांधी सेतु पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत देने के लिए इस पुल की जरूरत थी। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आना-जाना आसान होगा। साथ ही व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: मंगलुरु: कॉलेज कैंपस से छात्रा के अपहरण का वीडियो वायरल, केरल में सुरक्षित मिली

 

पुल के नाम को लेकर हो रही राजनीति पर संजय झा ने कहा कि किसी भी परियोजना का नाम क्या रखा जाएगा। यह सरकार का अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश सेतु नाम से बिहार के 13 करोड़ लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने विपक्ष को अपने शासनकाल में किए गए विकास कार्यों का हिसाब देने की चुनौती भी दी।

रघुवंश प्रसाद सिंह के नाम पर नाम रखने की मांग

आरजेडी इस पुल का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के नाम पर रखने की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस पुल को बनवाने के लिए काफी प्रयास किए थे। वहीं जेडीयू का कहना है कि इस परियोजना की शुरुआत नीतीश कुमार की सोच से हुई और उनके प्रयासों से ही पुल तैयार हुआ।

 

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए सहयोगी दलों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि बीजेपी आने वाले समय में जेडीयू और नीतीश कुमार को खत्म कर देगी। इस पर संजय झा ने कहा कि उन्हें इस बयान की जानकारी नहीं है। इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

 

यह भी पढ़ें: 'DIG मेरठ के पद से अपमानित कर हटाया', प्रकाश सिंह ने सुनाया पुराना किस्सा

गरीबी के मुद्दे पर PM का समर्थन किया

संजय झा ने गरीबी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 से 13 साल में देश के करीब 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उनके अनुसार, यह बात जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय और लोगों के जीवन स्तर में हुए सुधार से पता चलती है। इसमें बिहार भी शामिल है।

 

उन्होंने नीतीश कुमार के शासनकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में सड़क, पुल, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में काम हुआ। इसी मौके पर उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर JDU सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने हैं। एक तरफ आरजेडी रघुवंश प्रसाद सिंह के योगदान का हवाला दे रही है। दूसरी तरफ जेडीयू इसे नीतीश कुमार की योजना और प्रयासों का नतीजा बता रही है।


और पढ़ें