logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रात में नहीं दिन में सड़क बनाएगी नोएडा अथॉरिटी, सेक्टर 63A का मामला क्या है?

नोएडा अथॉरिटी द्वारा पूरे शहर में सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन कई सेक्टर में सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं। सेक्टर 63-ए RWA ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर शिकायत की है।

noida authority civil department make road in sector 63a residents questions

नोएडा अथॉरिटी।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नोएडा के सेक्टर 63-ए में अथॉरिटी सड़क बनवा रही है, जिसको लेकर सेक्टर वासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सेक्टर वासी सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर नोएडा प्राधिकरण और ठेकेदार को लेकर लगातार शिकायतें कर रहे हैं। बन रही खराब सड़क को लेकर सेक्टर 63-ए रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सामने लोग फोटो और वीडियो बनाकर विरोध कर रहे हैं। अब RWA ने सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत नोएडा प्राधिकरण से पत्र लिखकर आधिकारिक लिखित तौर पर की है।

 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) नोएडा इकाई ने भी खराब सड़क बनाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पत्र लिखकर नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण कार्यों में अनियमितताओं और घटिया निर्माण सामाग्री के इस्तेमाल की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें: 800 मीटर की सड़क पर 250 गड्ढे, लाखों लोग परेशान; हाईटेक नोएडा अथॉरिटी की हकीकत

सेक्टर में सड़क बनाने का काम रुका

दरअसल, सेक्टर 63-ए में A,B,C और D ब्लॉक हैं। इन सभी ब्लॉकों में कई जगह सड़क बनवा दी गई है। हालांकि, कई सड़कें अभी बनना बाकी हैं। सेक्टरवासियों की शिकायत और RWA द्वारा प्राधिकरण को लिखे गए पत्र के बाद सड़क बनाने का काम रोक दिया गया है। लोगों ने यहां सड़क की निर्धारित मोटाई, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मानकों का स्थलीय सत्यापन कराने की भी मांग की है।

 

लोग फोटो-वीडियो कर रहे शेयर

इसके अलावा सेक्टर की सर्विस रोड को भी सही तरीके से नहीं बनाया है। कई जगह जो सड़क पहले से बनी हुई है, उसके और नई सड़क के बीच कई इंच की गैप है। यही हाल सेक्टर के अंदर बनने वाली सड़क का भी है। सड़क पर कई जगह हल्के गड्ढे हैं। लोगों ने इसकी फोटो और वीडियो RWA ग्रुप में साझा की है। 

सेक्टर 63-ए ओम RWA के अध्यक्ष ओमपाल शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर और संबंधित अधिकारियों से बात करके भी शिकायत की है।

 

 

शिकायत के बाद नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद मौके पर जाकर दौरा भी किया है। उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दिन में कराया जाएगा काम

नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि अब सड़क निर्माण का काम केवल दिन के समय कराया जाएगा। साथ ही, सेक्टर में जहां-जहां सड़क निर्माण में खामियां पाई गई हैं, उनकी जानकारी RWA को उपलब्ध कराने पर संबंधित स्थानों की सड़कों को जेसीबी से उखड़वाकर प्राधिकरण द्वारा दोबारा निर्माण कराया जाएगा। सड़क में इसी तरह की खामियां सेक्टर 122, सेक्टर 12/22 से सिटी सेंटर के लिए जाने वाली सड़क पर भी सामने आई हैं। 

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में जनगणना शुरू, आप भी घर बैठे ले सकते हैं भाग; जानें फॉर्म भरने का तरीका

 

खबरगांव ने नोएडा अथॉरिटी से की बात

इन शिकायतों के बारे में जब खबरगांव ने नोएडा अथॉरिटी से बात की तो उन्होंने कहा कि सेक्टरवासियों पर इसका टिकरा फोड़ दिया। अथॉरिटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि लोगों ने घर के सामने सीमेंट के रैंप बनवाए हैं, इन रैंप के ऊपर बिटुमिन (डामर) की सड़क रुकती नहीं है। अधिकारी ने कहा कि लोगों ने इसी की फोटो और वीडियो बनाकर शिकायत कर रहे हैं।

बिटुमिन की कमी का दिया हवाला

उन्होंने कहा कि हमने मौके पर जाकर मुआयना किया और हमें कहीं भी सड़क खराब होने की शिकायत नहीं मिली (रैंप के सामने की सड़क जरूर ठीक नहीं मिली)। सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी वैभव नागर ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी सड़क बनाने में सभी नियमों का पालन करती है और यहां भी कर रही है। हालांकि, सेक्टर 63-ए का सड़क को बनाने में उठ रहे सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि अभी बिटुमिन की कमी है।


और पढ़ें