logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सीतामढ़ी में कुख्यात फैजल मंसूरी अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार के साथ चरस बरामद

सीतामढ़ी ने सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी फैजल मंसूरी उर्फ छोटे मंसूरी को धर दबोचा है।

Sitamarhi police arrest Faizal Mansoori

कुख्यात फैजल मंसूरी अरेस्ट।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस और एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना पुलिस और एसएसबी की 51वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इलाके के कुख्यात अपराधी फैजल मंसूरी उर्फ छोटे मंसूरी को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने 3 देसी बंदूक, 6 जिंदा कारतूस और 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद किया है। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

 

मामले की जानकारी देते हुए सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि बैरगनिया थाना पुलिस और एसएसबी 51वीं बटालियन को सूचना मिली थी कि जमुआ घाट, लालबकैया नदी के किनारे हथियार और नशीले पदार्थ की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस ने बैरगनिया थाना क्षेत्र के चकवा गांव निवासी फैजल मंसूरी उर्फ छोटे मंसूरी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ।

 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से रिश्ता, खूब चलाए मेडिकल कैंप, 28 साल बाद खुला राज कि फर्जी है डॉक्टर

4 थानों में दर्ज हैं 7 गंभीर मामले

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार फैजल मंसूरी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में हथियार और शराब तस्करी का काम करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर कुल 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। ये मामले सीतामढ़ी के बैरगनिया और सुप्पी थाने के अलावा पूर्वी चंपारण के छतौनी और ढाका थाने में दर्ज हैं। उस पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। 2022 से 2026 के बीच उस पर चोरी, डकैती, हथियार और शराब तस्करी के कई आरोप लगे हैं। बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी ने बताया कि फैजल इलाके का कुख्यात अपराधी है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

नेपाल बॉर्डर से जुड़ा तार

पुलिस को आशंका है कि फैजल नेपाल के रास्ते हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। लालबकैया नदी का इस्तेमाल वह तस्करी के लिए करता था। एसपी अमित रंजन ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी के साथ लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इस गिरफ्तारी से हथियार और नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है।

 

यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: वीणा मानवी पुलिस हिरासत में, तेज प्रताप ने जताई नाराजगी

सीमा पर बढ़ी सख्ती

एसबी और पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसबी के जवान अब रात में भी गश्त कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस-एसएसबी की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि फैजल जैसे अपराधियों की वजह से इलाके में दहशत थी।

 

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि हथियार और नशे की तस्करी की कमर तोड़ी जा सके। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और नडीपीएस एक्ट के तहत नया केस दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि वह हथियार और चरस किसे सप्लाई करने वाला था। उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है।


और पढ़ें