logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MP में ब्राह्णण के पैर धोकर पीने को किया मजबूर, अब दर्ज हुई FIR

एमपी के दमोह में ओबीसी समुदाय के एक युवक को कथित तौर पर ब्राह्मण समाज के युवक के पैर धोने और वह पानी पीने को मजबूर किया गया। मामले में अब FIR दर्ज हो गई है।

mp obc brahmin feet

घटना का वीडियो वायरल हो गया था। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सतारिया गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को कथित तौर जातिगत रूप से अपमानित किया गया। हद तो तब हो गई, जब उस युवक से एक ब्राह्मण के पैर धुलवाए गए और कथित तौर पर उसे वह पानी पीने को मजबूर किया गया। उस युवक की गलती इतनी थी कि उसने AI के जरिए तस्वीर बनाकर शेयर की थी, जिस पर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति जताई थी।


यह घटना सामने आने के बाद अब इस पर FIR दर्ज की गई है। वहीं, इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टी ने कांग्रेस ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बताई है। जबकि, बीजेपी ने कांग्रेस पर हर घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।


AI के एक वीडियो से यह पूरा मामला कैसे शुरू हुआ? ब्राह्मण का पैर धुलवाने की घटना कब हुई? सब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- OBC कोटे पर हलफनामा, MP सरकार 'एंटी-हिंदू विवाद' में क्यों घिर गई?

AI तस्वीर से कैसे शुरू हुआ यह मामला?

इस पूरे मामले में दो किरदार हैं। पहला- पुरुषोत्तम कुशवाहा, जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। दूसरा- अन्नू पांडे जो ब्राह्मण है। यह पूरा मामला AI से बनाए एक वीडियो से शुरू हुआ। 


पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम कुशवाहा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर AI से बनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें अन्नू पांडे को जूतों की माला पहने हुए दिखाया गया था।


एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंश ने बताया कि पोस्ट वायरल होने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद पुरुषोत्तम कुशवाहा ने पोस्ट डिलीट कर दी और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

 

यह भी पढ़ें-- अजीत भारती के खिलाफ पंजाब में क्यों दर्ज हो गई FIR? समझिए पूरा मामला

ब्राह्मण के पैर धुलवाए, पानी पीने को मजबूर किया

पुरुषोत्तम कुशवाहा ने जो AI तस्वीर शेयर की थी, उससे इलाके में तनाव बढ़ गया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। इसमें पुरुषोत्तम को कथित तौर पर अन्नू पांडे के पैर धुलवाए गए। इसके बाद जिस पानी से पैर धुले गए थे, वही उसे पीने को भी मजबूर किया गया। 


इतना ही नहीं, पंचायत ने पुरुषोत्तम पर 5,100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

यह भी पढ़ें-- रेप-मर्डर के आरोप में रोज गिरफ्तार हो रहे 7 नाबालिग; डराते हैं आंकड़े

4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक पुरुषोत्तम कुशवाहा ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उसने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है। साथ ही कह रहा है कि वह नहीं चाहता कि इस घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाया जाए।


दमोह के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मीडिया सो बताया कि इस मामले में अन्नू पांडे समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।


उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत FIR दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें