logo

ट्रेंडिंग:

लाल बालों वाले DSP की खूब हुई ट्रोलिंग, अब सरकार ने कहा- रंग बदलवा लो

ओडिशा पुलिस में एक अधिकारी ने लाल बाल रखे हैं और उनके इन्हीं लाल बालों के कारण अब वह ट्रोल हो रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने उन्हें बालों का रंग बदलने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।

Odisha Police

डीएसपी रश्मी रंजन दास, Photo Credit: SOCIAL Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

सोशल मीडिया पर ओडिशा का एक पुलिस अधिकारी वायरल हो रहा है। उस अधिकारी के वायरल होने का कारण उसके बाल हैं। पुलिस की वर्दी में एक सीनियर पुलिस अधिकारी 49 साल के डीएसपी रश्मी रंजन दास की फोटो वायरल हो रही है। उन्हें सोशल मीडिया पर उनके लाल रंग के बालों के कारण ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल होने के बाद विभाग ने उन्हें बालों का रंग बदलने के आदेश दे दिए।

 

रश्मी रंजन दास ओडिसा पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं और उनकी तैनाती राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 60 किलोमीटर दूर जगतसिंहपुर जिले में है। उनके लाल बाल के कारण वह चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गई और लोग उनके बालों के कारण उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने ऐक्शन लिया। 

 

यह भी पढ़ें: '7 जिलों में 64 लाख घुसपैठिये', असम में कांग्रेस पर खूब बरसे अमित शाह

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

डीएसपी रश्मी रंजन दास की पुलिस वर्दी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लोगों का ध्यान उनके लाल रंग के बालों की ओर गया। लोग कह रहे हैं कि एक वर्दीधारी अधिकारी के लिए ऐसा भड़कीला लुक ठीक नहीं है। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस तरह के हेयर कलर से अधिकारी की गंभीरता कम होती है। लाल बालों के साथ उनकी तस्वीरें सामने आते ही मीम्स बनने लगे। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई। 

बालों का रंग बदलने का आदेश

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने के बाद गुरुवार को पुलिस मुख्यालय ने इस मामले पर संज्ञान लिया। आईजी सत्यजीत नाइक ने रंजन दास को औपचारिक नोटिस जारी किया और चेतावनी दी की वह उनके प्राकृतिक बालों को वापस लाएं। सत्यजीत नाइक ने कहा, 'पुलिस बल में किसी को भी वर्दी का सम्मान करना चाहिए। अनुशासन और सार्वजनिक शिष्टाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।' उन्होंने बताया कि मामला जब उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने कार्रवाई की। 

 

यह भी पढ़ें: 19 साल पहले पति, 12 साल पहले पत्नी की मौत, कोई और लेता रहा पेंशन

पहले भी बालों का रंग बदलने को कहा

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, डीएसपी रश्मी रंजन दास को पहले भी अनौपचारिक रूप से बालों का रंग बदलने की सलाह दी गई थी लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पुलिस मैनुअल में हेयर स्टाइल को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं हैं लेकिन सादगी और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap