logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बहन का कंकाल लाने वाले जीतू मुंडा का बड़ा दिल, बैंक अधिकारियों को अब माफ किया

बैंक से पैसे निकालने के लिए अपनी बहन का कंकाल लाने वाले ओडिशा के जीतू मुंडा ने कहा है कि वह बैंक अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

jitu munda case

बहन का कंकाल ले जाते जीतू मुंडा। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

ओडिशा के क्योंझर में बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए अपनी बहन का कंकाल ले जाने को मजबूर हुए 50-वर्षीय जीतू मुंडा ने रविवार को कहा कि वह बैंक अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने पहले कहा था कि बैंक उन्हें पैसे देने के लिए परेशान कर रहा था।

 

जीतू मुंडा अपनी बहन की मृत्यु के प्रमाण के रूप में उसका कंकाल लेकर क्योंझर जिले के ओडिशा ग्रामीण बैंक में उसके खाते से पैसे निकालने गए थे। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था। सोशल मीडिया पर लोग इस झकझोर देने वाली वीडियो और तस्वीरों को देखकर दंग रह गए थे।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में वीडियो कॉल से असलहा तस्करी, 5 गिरफ्तार; हरियाणा कनेक्शन आया सामने

'मुझे पैसे मिल गए हैं'

क्योंझर जिले के पटना ब्लॉक के डियानाली गांव के निवासी मुंडा ने कहा, 'अपनी बहन के कंकाल को बैंक ले जाने के बाद मुझे उसके नाम पर जमा की गई रकम मिल गई है। बैंक को मेरी बहन की मृत्यु का प्रमाण मिल गया और उन्होंने तुरंत रकम जारी कर दी। यह सच है कि उन्होंने मुझे परेशान किया, लेकिन पैसे मिलने के बाद मैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता। उन्होंने मेरे घर आकर मुझे नकद पैसे दिए।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 4 बच्चों और पत्नी को मारा, खून से लथपथ खुद तड़पता रहा; क्यों उठाया ये कदम?

'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है'

उन्होंने कहा, 'पैसा मिलने के बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का क्या फायदा? अगर मैं कंकाल बैंक में नहीं लाता, तो वे मेरी मृत बहन के नाम पर जमा हमारे परिवार का पैसा नहीं देते। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'

 

जीतू मुंडा ने आगे कहा, 'अब लोग कहते हैं कि मृत व्यक्ति के अवशेषों को खोदकर निकालना एक गलती थी, लेकिन मेरे पास ऐसा करने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि बैंक अधिकारियों को मेरी बहन के अंगूठे का निशान चाहिए था, जिसकी तीन महीने पहले मौत हो गई थी।'

Related Topic:#Odisha News

और पढ़ें