हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने खौफनाक कदम उठाया है। उसने पत्नी और चार बच्चों को मौत के घाट उतरने के बाद खुद की जान देने की कोशिश की। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में परिवार के साथ रहकर गढ़ी हरसारू गांव में एक हेयर सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पत्नी के साथ झगड़े के बाद शख्स ने यह कदम उठाया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स की पहचान नाजिम के तौर पर हुई है। उसने 35 वर्षीय अपनी पत्नी नजमा, 14 वर्षीय बेटी इकरा, शिफा (11), खदीजा (6) और 9 वर्षीय बेटे अयान की हत्या की। बाद में खुदकुशी करने की कोशिश की। नाजिम का भाई जब घर पहुंचा तो वारदात का खुलासा हुआ। उसने देखा कि नाजिम खून से लथपथ पड़ा था। वहीं कमरे में ही उसकी पत्नी और चार बच्चों की लाश पड़ी थी। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पत्नी और बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नाजिम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: 3 महीने पहले शादी, अब मौत; रेवाड़ी में बेड पर पड़ी मिली विवाहिता की लाश
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को जब नाजिम घर पहुंचा तो पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। पुलिस के मुताबिक कथित रूप से नाजिम और नजमा के बीच अक्सर झगड़े होते थे और शनिवार रात काम से लौटने के बाद नाजिम का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। पुलिस भी घरेलू कलह की बात कह रही है।
यह भी पढ़ें: 44,447 की गई जान, अमेरिका में बात-बात पर क्यों चल जाती है गोली?
सहायक पुलिस आयुक्त नवीन शर्मा ने ने बताया कि अभी घटना की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। मगर ऐसा लगता है कि घर में कुछ कलह चल रही थी। इसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। नाजिम ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर देकर मारा या गला घोंटा... इसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।