logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छत्तीसगढ़ में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मौत, तीन बीमार

छत्तीसगढ़ के एक गांव में लड़के की तरबूज खाने की वजह से मौत हो गई। साथ ही तीन और बच्चे तरबूज खाने की वजह से बीमार हो गए।

One child died after eating watermelon

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौकाने  वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने तरबूज खाया और उसके कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बाकी तीन बच्चे बीमार हो गए। परिजन के मुताबिक 4 बच्चों की तरबूज खाने के बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी थी, जहां उन्हें उल्टी, दस्त और सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद 4 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया था। इनमें से एक बच्चे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई थी, जबकि तीन बच्चों की खराब हालत देख उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। 

 

मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। पुलिस के मुताबिक, मृत लड़के की उम्र सिर्फ 15 साल थी। यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के घुरकोट गांव का है, जहां अखिलेश धीवर 10 मई की शाम अपने मामा के घर आए हुए थे, जिनकी मौत हो गई। अखिलेश के अलावा श्री धीवर, पिंटू धीवर और हितेश धीवर बीमार हैं। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के डॉ कुजूर ने अहम बातें बताई हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौत की वजह जानने के लिए अखिलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी बन गए सीएम, पर कभी नहीं बन पाए पति, जानिए क्यों नहीं की शादी

 

मौत को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा?

इस मामले पर जिला अस्पताल के सर्जन डॉ कुजूर ने बताया कि 4 बच्चों ने वह तरबूज खाया था, जो कुछ घंटे पहले काटकर रखा गया था। कटे हुए तरबूज को खुले में रखा गया था, जिससे हो सकता है कि तरबूज गंदा हो गया हो। इसी गंदे तरबूज को खाने से बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। डॉ कुजूर ने कहा, 'कटे हुए तरबूज को लंबे समय तक रखने से उसमें संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को फूड पॉइजनिंग हो जाती है।'

 

यह भी पढ़ें: शादी के 3 महीने बाद हुई महिला की मौत, पुलिस ने जलती चिता से उतरवाई लाश

 

मृत अखिलेश के परिजन के मुताबिक, रविवार सुबह तरबूज काटकर रखा गया था, जिसे बच्चों ने शाम को खाया था। हालांकि, मौत की वजह जानने के लिए अखिलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि असली वजह का पता चल सके। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

 

Related Topic:#State News

और पढ़ें