logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी में बनेगा वन डे गवर्नेंस सेंटर, एक दिन में बनेगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश की सरकार ने घोषणा की है कि एक ही दिन में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को दिया जाएगा। जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

One Day Governance Centre

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

उत्तर प्रदेश में जल्द ही घर, जमीन, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को एक दिन में मिल जाएगा। योगी सरकार ने प्रदेश के हर निगम में वन डे गवर्नेंस सेंटर खुलवाने का फैसला लिया है, जहां लोग आसानी से सर्टिफिकेट बनवा पाएंगे। इस फैसले का एलान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने किया है। एके शर्मा के मुताबिक, इस योजना की वजह से लोग सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से बचेंगे।

 

वन डे गवर्नेंस सेंटर का एलान 26 मई के दिन किया गया है। इसके बारे में एके शर्मा ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में बताया है। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस एलान के साथ एके शर्मा ने कहा कि सरकारी निकायों की सेवाओं को तेज किया जा रहा है, जो आम जनता के हित में है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वन डे गवर्नेंस सेंटर में बुजुर्ग लोगों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: सेप्टिक टैंक में उतरे 6 लोगों की मौत, मुश्किल से बची एक की जान

वन डे गवर्नेंस को लेकर सरकार की प्लानिंग

कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में बताया कि वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में वन डे गवर्नेंस सेंटर बनाया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ में सेंटर बन चुका है। लखनऊ के कार्यक्रम में न सिर्फ एके शर्मा आए थे, बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी वहां पहुंचे थे।

वन डे गवर्नेंस सेंटर से लोगों को मिलेगा लाभ

एके शर्मा के मुताबिक, इस सेंटर के जरिए उन लोगों को राहत मिलेगी जो ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर सकते हैं। यहां बुजुर्ग लोगों के बैठने के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। एके शर्मा ने बताया है कि आज के दौर में वन डे गवर्नेंस सिस्टम बेहद अहम है।

 

यह भी पढ़ें: 1001 का तेल भराया, पेट्रोल पंप कर्मी ने 1 रुपये मांग लिए बुरी तरह पीट दिया


वन डे सेंटर में लोग अपना जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तो बनवा ही सकते हैं, साथ ही मकान या जमीन का दाखिल-खारिज प्रमाण पत्र भी बनवा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि घर-मकान दाखिल-खारिज वह प्रक्रिया है, जिसमें लोगों की जमीन के पुराने मालिक का नाम सरकारी रिकॉर्ड से हटाया जाता है और नए मालिक का नाम दर्ज किया जाता हैं।

Related Topic:#State News

और पढ़ें