logo

ट्रेंडिंग:

एविएटर गेम खेलकर लाखों गंवाए, बीवी और बेटी को जहर देकर कर ली आत्महत्या

मध्य प्रदेश में ऑनलाइन ‘Aviator’ गेम की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया है। कर्ज और आर्थिक दबाव से परेशान व्यक्ति ने जहर पी लिया, जिससे परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Online Gaming

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पुरानी बस्ती इलाके में ऑनलाइन गेम की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया है। कर्ज और पैसों के दबाव से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और बाद में खुद भी उसे पी लिया। इस घटना में पिता और 16 साल की बेटी की मौत हो गई है। पत्नी की हालत गंभीर है और वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। 

 

मृतक की पहचान शंकर लाल गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से एविएटर ( Aviator ) नाम का ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इस गेम में पैसे लगाकर दांव लगाया जाता है। बताया जा रहा है कि वह लाख रुपये हार चुका था। हार के बाद उस पर बाजार का कर्ज भी बढ़ता गया। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

 

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट जब्त और सरकार भेज रही सूरीनाम! संजय सिंह कैसे जाएंगे विदेश?

इलाज के दौरान बेटी और पिता की मौत

घटना के बाद तीनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 16 वर्षीय बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो गई। बेटी के अंतिम संस्कार के कुछ समय बाद ही शंकर लाल की भी मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी गुप्ता का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के समय परिवार का 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता घर पर मौजूद नहीं था। इसी वजह से वह इस हादसे से बच गया।

‘एविएटर’ गेम में 4 लाख रुपये हारे

जानकारी के मुताबिक, शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन एविएटर (Aviator) गेम खेलता था। इस गेम में पैसा लगाकर किस्मत आजमाने की कोशिश करता था। वह चाहता था कि गेम जीतकर जो भी रकम वह जीतेगा, उससे उसकी और परिवार की किस्मत बदल जाएगी। इस गेम की उसे लत लग चुकी थी। गेम में वह लगभग 4 लाख रुपये हार गया और बाजार में कर्ज भी बढ़ता जा रहा था। 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में दो से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव, बदल गए नियम

गेमिंग के नुकसान से बिकी दुकान

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शंकर लाल पहले मोबाइल की दुकान में काम करता था। बाद में उसने अनूपपुर जिले में अपनी मोबाइल दुकान खोली थी लेकिन ऑनलाइन गेम में लगातार नुकसान के कारण उसे दुकान बेचनी पड़ी। हाल के दिनों में वह सड़क किनारे छोटी दुकान लगाकर मोबाइल एक्सेसरीज बेच रहा था और किसी तरह परिवार चला रहा था।

 

यह भी पढ़ें: 'वरना कुंवारा मर जाऊंगा...', स्टेज पर बज रहा था गाना, दुलहन को ही मार दी गोली

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिससे कई परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में फंस रहे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap