logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सपा में टूट होगी, शाह को चिट्ठी मिली', राजभर के बयान पर अखिलेश क्या बोले?

ओपी राजभर ने सपा में टूट का दावा किया है। उनका कहना है कि सपा नेता रामगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी सौंपी है। अब अखिलेश यादव ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Om Prakash Rajbhar

ओम प्रकाश राजभर। (Photo Credit- Social Media)

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट का दावा किया है। उनका कहना है कि सपा के कई सांसद बीजेपी में जाने को तैयार हैं। राम गोपाल ने केंद्रीय अमित शाह को एक चिट्ठी सौंपी है। इसमें सांसदों के नामों की सूची है। राजभर के बयान अखिलेश यादव ने सिर्फ इतना कहा कि 'दाना और गाना कब तक चलेगा यह अफसाना।'

 

जब उनसे पूछा गया कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। इस पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'जब कोई बिकने को तैयार है, तभी उन्हें खरीदा जा रहा है।' उन्होंने 'यूपी की बारी है' कहके सियासी पारा बढ़ा दिया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'सुसाइड सबसे बड़ा पाप है इसलिए मेडिटेशन जरूरी', संचिता की मौत पर बोले रवि किशन

'बिकने वाला सामान न तैयार करो'

राजभर ने कहा, 'अगर वह कह रहे हैं कि खरीद-फरोख्त हो रही है तो वह बिकने को तैयार हैं, तब न खरीदा जा रहा है। मार्केट में माल बिकेगा, तभी लोग खरीदेंगे। टिकाऊ नेता पैदा करो। अगर बिकने वाला पैदा करोगे तो बिकेगा ही। न बिकने वाला सामान तैयार करो।'

 

 

 

'अब यूपी का नंबर है, शाह को चिट्ठी मिल गई'

ओपी राजभर ने यह भी दावा, 'महाराष्ट्र की तरफ ध्यान मत रखिए। अब यूपी का नबंर है। उन्होंने दावा किया कि रामगोपाल ने अमित शाह को एक चिट्ठी दी है। धीरे से कह दिए हैं कि इतने लोगों के नाम हैं, इन लोगों को बुलाकर अपने पास ले लीजिए। हम लोगों का जान बचाए रखिए।' ओपी राजभर ने आगे कहा कि हम कह रहे हैं कि रामगोपाल खुलासा करें कि उन्होंने चिट्ठी में क्या लिखा है? 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के टुकड़े होंगे...', PoK में गोलीबारी के बाद लंदन में जुटे कश्मीरी

खनन प्रकरण में अखिलेश का नाम: राजभर

राजभर का आरोप है, 'खनन प्रकरण में सीबीआई ने अखिलेश जी का नाम भी रखा है। वह बाहर घूम रहे हैं, लेकिन गायत्री प्रजापति उसी मामले में जेल में है। गोमती रिवर फ्रंट मामले में कोई जेल नहीं गया है। प्रधानमंत्री जी ने सदन में क्या कहा था कि कभी-कभी अखिलेश जी भी मदद कर देते हैं। अखिलेश जी मदद रामगोपाल से कराते हैं। उन्होंने चिट्ठी दी है कि इतनी सांसदों को आप अपने पास बुला लीजिए। ये सब आपके साथ चले जाएंगे।' 

 

 

 

मंत्री बने रहने के लिए राजभर देते हैं बयान: रविदास मेहरोत्रा

उधर, सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, 'राज्य मंत्री ओपी राजभर दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति हैं। उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। वे केवल मंत्री बने रहने के लिए बयान देते हैं। समाजवादी पार्टी का कोई भी नेता बीजेपी में नहीं जाएगा। समाजवादी पार्टी 2027 में यूपी में सरकार बनाएगी। समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को अखिलेश यादव जी के नेतृत्व पर भरोसा है। बीजेपी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले और सीबीआई-ईडी का दुरुपयोग करे, हमारी पार्टी का कोई भी नेता किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएगा।'


और पढ़ें