logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बीवी बीमार थी फिर भी छुट्टी नहीं मिली, बच्चे को लेकर ड्यूटी पर पहुंचा ऑपरेटर

UP की राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के ऑपरेटर को पत्नी के बीमार होने पर भी छुट्टी नहीं दी गई। ऐसे में वह बच्चे को साथ लेकर रात की ड्यूटी कर रहा है जबकि वहां चार ऑपरेटर तैनात हैं।

ai generated image of a man working at power house

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बिजली विभाग के एक ऑपरेटर को बीमार पत्नी की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं मिली। मजबूरी में वह अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर रात की ड्यूटी पर पहुंच गया। कर्मचारी का आरोप है कि पिछले तीन महीने से लगातार उसकी रात की शिफ्ट लगाई जा रही है। लौलाई उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर अभिषेक की पत्नी को डायरिया होने के बाद इलाज की जरूरत थी। 22 अगस्त को पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर अभिषेक उन्हें अस्पताल भी ले गए। लखनऊ में कोई परिजन नहीं होने के कारण पत्नी का इलाज घर पर ही चल रहा है। इसके बावजूद छुट्टी नहीं मिलने पर अभिषेक बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए उसे अपने साथ उपकेंद्र ले आए।

 

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों को 5 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगे 1.3 करोड़, घर में भी हो गई चोरी

 

अभिषेक के मुताबिक, उनकी ड्यूटी पिछले तीन महीने से लगातार रात में लगाई जा रही है। उन्हें रोज रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक उपकेंद्र की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। पत्नी की बीमारी के बीच बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी भी उनके सामने थी लेकिन ड्यूटी से राहत नहीं मिलने पर उन्हें बच्चे को साथ लेकर काम करना पड़ा।

चार ऑपरेटर तैनात, फिर भी लगातार रात की ड्यूटी

लौलाई उपकेंद्र पर अभिषेक के अलावा अमरीश, उमेश कुमार और विवेक भी ऑपरेटर के तौर पर तैनात हैं। अभिषेक का कहना है कि बाकी ऑपरेटरों की ड्यूटी दिन में लगाई जाती है जबकि उन्हें लगातार रात की शिफ्ट दी जा रही है।उनका कहना है कि 24 घंटे संचालित होने वाले उपकेंद्रों पर ऑपरेटरों की शिफ्ट हर सप्ताह बदली जानी चाहिए। लंबे समय से रात की ड्यूटी लगाए जाने को उन्होंने नियमों के खिलाफ बताया है।

 

यह भी पढ़ें: चलती कार बनी आग का गोला, दरवाजे लॉक होने से जिंदा जल गया युवक

 

उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि अभिषेक की कार्यप्रणाली बेहतर है। इसी वजह से मुख्य अभियंता ने विशेष रूप से उनकी रात की ड्यूटी लगाई है। अधिकारी के मुताबिक, इसी कारण फिलहाल उनकी ड्यूटी में बदलाव नहीं किया जा रहा है। बीमार पत्नी, छोटे बच्चे और लगातार रात की ड्यूटी के बीच ऑपरेटर के बच्चे को साथ लेकर उपकेंद्र पहुंचने का मामला अब बिजली विभाग की शिफ्ट व्यवस्था और कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें