logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुश्किल में फैजल खान, पटना में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की तलवार लटकी

पटना में कोचिंग संस्थान चलाने वाले फैजल खान फायरिंग मामले में घिरते दिख रहे हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

Faisal Khan

फैजल खान। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज चलाने वाले फैजल खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 2 जून को फैजल खान के कोचिंग के बाहर कथित फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में उनके प्रतिद्वंद्वी 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग के संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 

मगर अब घटना से जुड़े कई अन्य वीडियो सामने आने के बाद एफआईआर में फैजल खान का भी नाम जोड़ दिया गया है। एक वीडियो में फैजल खान के गार्ड फायरिंग करते दिख रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि फैजल को खान को सोशल मीडया की दुनिया में 'खान सर' के नाम से जाना जाता है।

गलत जानकारी देने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैजल खान के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और गलत सूचना देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन सिंह का कहना है कि फायरिंग की गलत जानकारी दी गई थी। घटना के बाद बुलेट के खोखे को भी छिपाने की कोशिश की गई।

 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में भी नई टीम बना रहे राहुल गांधी? नए चेहरों पर दांव के साथ बड़ी तैयारी

 

वीडियो ने बदली कहानी

फायरिंग मामले में पटना पुलिस पहले ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग ने एक वीडियो साझा किया और दावा किया कि फायरिंग फैजल खान के गार्ड ने किया।

 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम फैजल खान के कोचिंग पहुंची। दोनों गार्ड को थाने लाई। पूछताछ के बाद दोनों गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और हथियार भी जब्त कर लिए हैं। उधर, कोचिंग के अंदर ही फैजल खान से भी पूछताछ की गई।

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट छोड़ जैवलिन थामा, अब तोड़ा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड, कौन हैं रुमेश थरंगा?

रौशन आनंद की रिहाई की मांग

दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की रिहाई की मांग भी उठने लगी है। पटना में करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं ने कारगिल चौक तक मार्च किया और रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। 

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें