logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र के सिद्धनाथ मंदिर से लौट रही पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 की मौत

सोलापुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन सड़क से सटे कुएं में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है।

Mhaswad Pandharpur Road

इसी कुएं में गिरी पिकअप वैन। Photo Credit- Social Media

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा इतना दर्दनाक है कि इसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन सड़क से सटे कुएं में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा मालशिरस तालुका के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हसवड-पंढरपुर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण कार कुएं में गिर गई। इस हादसे में मरने वाले लोग म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: आग की अफवाह, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन से कटकर 4 की मौत

मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है, जो प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर एसपी अतुल कुलकर्णी भी मौजूद हैं।

 

 

हादसे में सात लोग घायल

एसपी अतुल कुलकर्णी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि वैन में कुल 15 लोग सवार थे। उन्होंने कहा, 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक 15 लोगों को ले जा रही एक पिकअप वैन का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे बने एक कुएं में गिर गया। इस हादसे में चार महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के सांसद शिंदे के टच में? महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा

 

उन्होंने बताया कि वाहन को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में कहा, 'सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के तंडलवाड़ी में हुई घटना, जहां एक गाड़ी खेत में बने कुएं में गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। मैं सभी दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि खुशकिस्मती से सात लोगों की जान बच गई है। उनका इलाज चल रहा है। सीएम ने कहा, 'जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार इस घटना में मरने वालों के परिवार वालों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।'


और पढ़ें