logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आग की अफवाह, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन से कटकर 4 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्री अचानक पटरी पर ही कूदने लगे। इसी बीच दूसरी ट्रेन के आने से कई यात्री चपेट में आ गए।

Morena News

मुरैना में दर्दनाक हादसा। (AI-generated image)

मध्य प्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर आ रही है। यहां ट्रेन में आग की अफवाह के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ यात्रियों ने ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। कुछ लोगों के चपेट में आने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच यह घटना हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार यात्रियों की जान गई है। 

 

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर आग की अफवाह फैली। थोड़ी ही देर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घबराहट में किसी यात्री ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। आनन-फानन यात्री पटरी पर ही उतरने लगे। इसी बीच दूसरी तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। बताया जा रहा है कि कई यात्री ट्रेन की चपेट में है। मौके पर रेलवे और पुलिस की टीमें तैनात हैं। राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 'रेवंत रेड्डी ने नटराजन की जानकारी BJP...', KTR के आरोप पर कांग्रेस में बवाल

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया मुरैना जिले में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली। किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी। जल्दबाजी में यात्री ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से यात्रियों की जान चली गई। अधिकारियों के मुताबिक हादसा झांसी रेलवे डिवीजन के हेतामपुर और धौलपुर सेक्शन के बीच शाम करीब 4:15 बजे हुआ।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप की डील से पहले इजरायल का भीषण हमला, हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर उड़ाया

सभी यात्री पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के झांसी डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की खबर से मची अफरा-तफरी के बाद यात्री ट्रेन से उतर गए। उसी समय बगल वाली पटरी पर पातालकोट एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन से उतरे चार यात्री इसी ट्रेन को नहीं देख पाए और उनकी चपेट में आ गए। चारों की मौत हो गई है।

'मेरी पत्नी और बच्चे की हुई मौत'

घटना के बाद एक यात्री ने बताया कि हम इंटरसिटी ट्रेन से सफर कर रहे थे। तभी किसी ने अफवाह उड़ा दी कि ट्रेन में आग लग गई है। ट्रेन रुकी और लोग बाहर कूदने लगे। हम भी नीचे उतर गए। मेरी पत्नी एक बच्चे के साथ बाहर खड़ी थी, जबकि दूसरा बच्चा ट्रेन के अंदर ही रह गया था। मैं उसे देखने के लिए अंदर गया। उसी समय दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रेन ने लोगों को कुचल दिया। मेरी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई।

 


और पढ़ें