logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ठगी के मामले में दरोगा ने कराया था समझौता, अब उन्हीं पर हो गई FIR

UP के सहारनपुर में एक दरोगा के खिलाफ उसी केस में मुकदमा दर्ज हो गया है जिसमें वह जांच कर रहे थे। यह मामला गहने खरीदकर पैसे ना देने का है।

ai generated image crime case

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सर्राफा बाजार में हुई एक ठगी के मामले की जांच कर रहे दारोगा (एसआई) के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज हो गया है। मान सिंह के खिलाफ मंगलवार को उसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, जहां वह तैनात हैं। पीड़ित सर्राफ अंश मित्तल की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि जिस महिला ने ठगी की थी, मान सिंह ने उसी से समझौता करा दिया और फिर से जान से मारने की धमकी भी दी। ठगी करने वाली महिला के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

 

सहारनपुर के सर्राफा बाजार में मित्तल ज्वैलर्स के मालिक अंश मित्तल का आरोप है कि 28 नवंबर 2025 को एक महिला उनकी दुकान पर सोने के कंगन खरीदने आई। उन कंगन की कीमत 5,11,700 रुपये थी। महिला यह कहकर बिना पैसे दिए कंगन ले गई कि अगले दिन दुकान पर आकर नकद दे देगी या मोबाइल से पैसा ट्रांसफर कर देगी।

 

यह भी पढ़ें: 'कहते थे तू हमारे साथ बैठने लायक नहीं', विधायक से पिटे BJP नेता ने बताई आपबीती

 

अंश मित्तल के अनुसार, इससे एक दिन पहले 27 नवंबर को भी वही महिला करीब सात लाख रुपये के गहने नकद पैसे देकर ले गई थी। पिछले दिन की बिक्री और पेमेंट को देखते हुए विश्वास के आधार पर उन्होंने महिला को गहने दे दिए गए।

पुलिस जांच में हुई देरी

रकम वापस न मिलने पर मित्तल ने 19 मई 2026 को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके आधार पर एसआई मान सिंह ने मामले की जांच शुरू की। एसआई मान सिंह ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया कि वह महिला से पैसा लेकर सर्राफ को वापस करेंगे लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली।

 

यह भी पढ़ें: ‘मेरे बेटे से प्यार है तो जान दे दो’, लड़के की मां पर लगा आरोप; महिला गिरफ्तार

 

अंततः पीड़ित सर्राफ की शिकायत एसएसपी अभिनंदन सिंह तक पहुंची, जिन्होंने जांच अधिकारी एसआई मान सिंह और आरोपी महिला दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मुकदमा उसी कोतवाली में दर्ज किया गया है जहां एसआई मान सिंह तैनात हैं।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें