logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डेटिंग ऐप से दोस्ती, झांसा देकर ठगे 6 करोड़ रुपये, नोटों पर सोती दिखी लड़की

उत्तर प्रदेश से डेटिंग ऐप के जरिए पुरुषों से दोस्ती, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुरुषों से दोस्ती करती थी और फिर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे मांगती थी।

 UP Dating App Fraud

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- Meta AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से डेटिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। जहां हाई कोर्ट के एक वकील की शिकायत के बाद जबरन वसूली के एक कथित नेटवर्क का पता चला है। इसमें शामिल एक महिला पर आरोप है कि वह कथित तौर पर डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए पुरुषों से दोस्ती करती थी। फिर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल करके उन्हें ब्लैकमेल कर और उनसे मोटी रकम की मांग करती थी। 

 

आरोप है कि अगर पुरुष पैसे देने से इनकार करते तो उन्हें रेप और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी। हालांकि, अभी तक इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इनकी जांच कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से 'हनी ट्रैप' में फंसा IAF अफसर, पाकिस्तान को भेजी खुफिया जानकारी

पीड़ितों से 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली 

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाई कोर्ट के एक वकील की शिकायत से इस कथित नेटवर्क का पता चला है। महिला पर आरोप है कि वह डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए पुरुषों से दोस्ती करती थी और फिर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे मांगती थी।

 

महिला ने डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों को अपना शिकार बनाया। शिकायत और कथित पीड़ितों का दावा है कि बातचीत दोस्ती से शुरू होती थी और बाद में करीबी रिश्तों में बदल जाती थी, जिसके बाद मुलाकातों के दौरान पुरुषों की तस्वीरें या वीडियो बना लिए जाते थे।

 

इसके बाद इन्हीं तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर ब्लैकमेल किया जाता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीड़ितों से 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की गई। वहीं अगर पुरुष पैसे देने से इनकार करते थे तो उन्हें रेप और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी। 

 

यह भी पढ़ें: कंगना ने बताया दिल्ली और मुंबई के लड़कों में फर्क, डेटिंग का किस्सा किया शेयर

बिस्तर पर नोटों पर लेटी दिखी लड़की

इस मामले से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में बिस्तर पर नोटों की बड़ी गड्डियां रखी हुईं दिख रही हैं। एक और तस्वीर में एक महिला हथियार जैसी कोई चीज पकड़े हुए दिख रही है। ये तस्वीरें इसी मामले से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, उनके स्रोत, तारीख और संदर्भ की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

इसके अलावा एक और शिकायत के मुताबिक महिला नए लोगों से संपर्क बनाने के लिए अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया अकाउंट चलाती थी। इनमें से एक नाम 'स्वीटी तिवारी' है। आरोप है कि महिला की मदद दो अन्य महिलाओं और दो पुरुषों ने की थी। मामले की आगे की जांच चल रही है। 


और पढ़ें