logo

ट्रेंडिंग:

'महामंडलेश्वर' पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार, कारोबारी की हत्या का आरोप

कारोबारी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। एक्स पर पूजा शकुन पांडेय के नाम से अकाउंट है। उसमें और कई मीडिया रिपोर्ट्स में पूजा शकुन पांडेय को निरंजनी अखाड़ा से जुड़ा और महामंडलेश्वर बताया गया है।

Puja Shakun Pandey arrest.

पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार। ( Photo Credit: Social Media)

अलीगढ़ के चर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी मिली है। भरतपुर से अखिल भारतीय हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय को अलीगढ़ पुलिस 28 सितंबर को ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड के बाद से ही पूजा शकुन पांडेय फरार थी। पुलिस ने उन पर 50 हजार रुपये का इनाम था। 

 

अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक खैर कस्बे में अभिषेक गुप्ता का टीवीएस बाइक का शोरूम था। 26 सितंबर को जब वह अपने पिता और चचेरे भाई के साथ बस पर सवार होने जा रहा था, तभी खेरेश्वर बस स्टाप के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। सीटीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने फजल नाम के शूटर को पुराने मथुरा बाईपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्याकांड का पूरा राज खोल दिया। हालांकि हत्याकांड वाली रात ही पुलिस ने अशोक और पूजा के खिलाफ मामला दर्जकर लिया था। 


यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान-UAE से मिल रही धमकियां' बैड्स ऑफ बॉलीवुड विवाद में नया दावा

 

फजल ने अलीगढ़ पुलिस को बताया था कि वह वेल्डिंग का काम करता है। पिछले कई वर्षों से अशोक पांडेय को जानता था। हत्याकांड के कुछ दिन पहले उनके घर में काम किया था। इसी दौरान अशोक पांडेय ने तीन लाख रुपये में एक युवक की हत्या की सुपारी दी। फजल ने आसिफ नाम के एक अन्य शूटर की पूजा और अशोक से मुलाकात करवाई। यहां अभिषेक गुप्ता का फोटो दिखाया गया और उसे रास्ते से हटाने की बात कही गई। एक लाख रुपये का एडवांस्ड भुगतान भी किया।

 

पुलिस ने इसमें से सात हजार रुपये की रकम बरामद कर ली है। पूजा शकुन पांडेय की गिरफ्तारी से पहले 3 अक्टूबर को दूसरे शूटर आसिफ को शाह कुतुबपुर में पकड़ा गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। भरतपुर से गिरफ्तारी के बाद पूजा शकुन पांडेय को अलीगढ़ लाया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि अशोक कुमार पांडेय ने फजल के फोन पर कुल 27 और पूजा ने 11 बार कॉल की थी। 

 

यह भी पढ़ें: 'किसी को बख्सेंगे नहीं', IPS पूरन कुमार केस में बोले CM सैनी

 

पूजा शकुन पांडेय का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2019 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारते दिखी थी। 30 जनवरी 2019 को नोएडा से पुलिस ने पूजा और अशोक कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभिषेक गुप्ता भी आरोपी था। दोनों से पहले पुलिस ने अभिषेक को जेल भेजा था। करीब छह साल बाद उसी अभिषेक की हत्या का आरोप दोनों पर लगा है।

Related Topic:#UP News#Crime News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap