logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करोड़ों की शादी से पहले दूल्हे की हत्या, बर्थडे ट्रिप पर मंगेतर ने खाई में धकेला

महाराष्ट्र के पुणे के एक बिजनेसमैन ने अपने बेटे की शादी के लिए करोड़ों की प्लानिंग पूरी कर ली थी। उससे पहले ही उसकी मंगेतर ने उसे बर्थडे ट्रिप पर बुलाया और उसे खाई में धकेल दिया।

Pune lohagad murder case

केतन विशाल अग्रवाल और सिया गोयल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक बड़े कारोबारी के बेटे की मौत को शुरुआत में हादसा समझा गया था लेकिन पुलिस की जांच में यह मामला सुनियोजित हत्या का निकला। आरोप है कि युवक की मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि युवक शादी की तैयारियों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का प्लान पहले ही पूरा कर चुका था।

 

मृतक की पहचान केतन अग्रवाल के रूप में हुई है। वह पिंपरी-चिंचवड़ के प्रसिद्ध निर्माण कारोबारी विशाल अग्रवाल के बेटे थे। केतन की शादी नवंबर 2026 में होने वाली थी और दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि राजस्थान के एक आलीशान महल को करीब 17 करोड़ रुपये में बुक किया गया था। मेहमानों के लिए दो निजी विमान भी बुक किए गए थे।

 

यह भी पढ़ें: फुटपाथ पर सो रही बच्ची को उठा ले गया कैब ड्राइवर, दुष्कर्म के बाद की हत्या

बर्थडे ट्रिप पर मंगेतर ने खाई में धकेला

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन पर उसके साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गया था। घटना के बाद सिया ने पुलिस को बताया कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद केतन का शव बाहर निकाला गया। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई संदिग्ध तथ्य सामने आए।

 

मोबाइल रिकॉर्ड ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और मौके पर मौजूद लोगों के बयान खंगाले। इनमें कई ऐसी बातें सामने आईं जिससे सिया के बयान पर संदेह पैदा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि सिया कथित तौर पर केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसका चेतन से प्रेम संबंध था। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 

यह भी पढ़ें: किडनैप किया, खुले में रेप किया, सिगरेट से जलाया..., नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी

जांच में जुटी है पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना के समय चेतन भी मौके पर मौजूद था। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक और सदमे का माहौल है।


और पढ़ें