logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अकाल तख्त ने बताया 'खालसा पंथ विरोधी', अब CM भगवंत मान ने किस पर लगा दिए आरोप?

अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'खालसा पंथ विरोधी' करार दिया है, जिसके बाद से विरोधी उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच अक सीएम मान ने वीडियो जारी कर जवाब दिया है।

Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। Photo Credit: PTI

पंजाब में सोमवार को अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'खालसा पंथ विरोधी' करार दिया है। अकाल तख्त ने यह फैसला उनकी एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद लिया, जिसमें सीएम मान नशे में दिखाई दे रहे हैं और गुरु साहिब और जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर पर शराब छिड़कते दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो के चलते उनके खिलाफ अकाल तख्त ने फरमान सुनाया। इसके बाद से पंजाब की राजनीति में हड़कंप मच गया है और विपक्षी पार्टियां उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद अब खुद सीएम मान ने सामने आकर मामले में सफाई दी है। 

 

सीएम भगवंत मान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल वीडियो उनकी नहीं है और उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था, तब भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्होंने झूठा प्रचार करने के लिए विपक्ष पर भी हमला बोला। 

 

यह भी पढ़ें: 'हमारे ऊपर हाथ उठा लें, हम हाथ नहीं उठाएंगे', थप्पड़ कांड पर बोले अभिजीत दीपके

 

वीडियो पर क्या बोले सीएम?

सीएम मान ने कहा कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति की कद-काठी और शारीरिक बनावट भी उनसे मेल नहीं खाती है, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक हित साधने के लिए इस मामले को उछाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक मकसदों के लिए किया जा रहा है और उन्हें बदनाम करने की सुनियोजित साजिश की जा रही है। उन्होंने अकाल तख्त के जत्थेदारों पर भी हमला बोला और राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया। 

 

सीएम ने कहा, 'मुझे बदनाम करने के लिए यह सारी साजिश की जा रही है। श्री अकाल तख्त साहिब को मैं सर्वोच्च मानता हूं और तख्त के आगे सिर झुकाता हूं। जो सियासी नियुक्तियां अकाल तख्त में हुई है उनके बारे में जनता जानती है। मैं इस वीडियो को सिरे से खारिज करता हूं। श्री अकाल तख्त के प्रबंधक बैठे हैं और उनके सियासी मालिकों के इशारे पर जो किया जा रहा है वह सारा गलत है।'

SGPC और अकाल तख्त पर उठाए सवाल

भगवंत मान ने वीडियो जारी कर SGPC और अकाल तख्त के फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SGPC और अकाल तख्त की मांग पर ही सरकार ने बेअदबी के खिलाफ कानून बनाया और अब सरकार पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर साजिश करने का आरोप लगाते हुए भगवंत मान ने कहा कि जिन लोगों ने तख्त पर आकर स्वीकार किया कि हमने गोलियां चलाई हैं उनके खिलाफ तख्त कोई फैसला नहीं ले रहा। सीएम मान ने जनता से अपील की कि आखिरी फैसला जनता ने ही करना है और मैं पंजाब के हित में फैसले लेता रहूंगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'सपा और कांग्रेस मुस्लिमों में फैला रहे नफरत', अब ऐसा दावा क्यों करने OP राजभर?

विवाद में फंसे सीएम मान

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे और इन चुनावों से ठीक पहने अकाल तख्त के इस फैसले से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सीएम मान की कथित वीडियो और अकाल तख्त के फैसले को आधार बनाकर विपक्षी पार्टियां उनके इस्तीफे की मांग कर रही हैं। कांग्रेस, बीजेपी, अकाली दल समेत तमाम राजनीतिक दलों ने उने खिलाप मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में अब भगवंत मान के लिए सबसे मुश्किल समय माना जा रहा है।


और पढ़ें