logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक और हादसा, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने से अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 20 लोग घायल हैं।

ai generated image of bus accident

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक बस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए हैं। बैसाखी के मौके पर आनंदपुर साहिब गए इन श्रद्धालुओं को लेकर आ रही यह बस मंगलवार रात को फतेहगढ़ साहिब में पलट गई। इस बस में लगभग 40 लोग सवार थे। बस में सवार लोगों ने बताया है कि यह बस अचानक ही पलट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हो रही है लेकिन प्राथमिक तौर पर यह कहा जा सकता है कि शायद बस में कोई खराबी आ गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ।

 

यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड क्षेत्र में हिम्मतपुरा के पास हुई। बस में सवार श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मेन माजरी के निवासी थे और बैसाखी के अवसर पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब से मत्था टेकने के बाद लौट रहे थे। फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शुभम अग्रवाल ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस में कुछ खराबी आ गई होगी। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। फतेहगढ़ साहिब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राज कुमार ने बताया कि इस घटना में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बने थे अशोक मित्तल, अब पड़ गया ED का छापा

 

घायलों को फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना और मोइंडा (रूपनगर) के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ मरीजों को चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद कई स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों में मदद की। घायलों में से एक महिला ने बताया कि बस मेन माजरी गांव पहुंचने ही वाली थी कि अचानक पलट गई। बस्सी पठाना के विधायक रूपिंदर सिंह मंगलवार रात घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि सभी श्रद्धालु मेन माजरी गांव के थे।

 

 

प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, 'पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मैं सहानुभूति प्रकट करता हूं और हादसे में घायल लोगों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।' कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने श्रद्धालुओं के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। राजा वडिंग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं के लौटने के दौरान बस्सी पठाना के पास हुए दुखद बस हादसे से मैं बहुत दुखी हूं। अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वाहेगुरु इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।’

 

यह भी पढ़ें: 'बिगड़ी सेहत, ड्रिप, ICU...,' पशुपति पारस बीमार, रंजिश भूल हाल लेने पहुंचे चिराग

 

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘बैसाखी के दिन श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई दुखद बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’


और पढ़ें