logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी ना पहनें', ऑडियो वायरल, पंजाब पुलिस ने क्या बताया?

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में पंजाब में पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि पुलिसकर्मी घर से ड्यूटी जाते वक्त और ड्यूटी से वापस आते वक्त वर्दी न पहनें। अब इन दावों को पुलिस ने फर्जी बताया है।

Punjab Police

पंजाब पुलिस, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब में हाल ही में हुई ASI हरजीत सिंह की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो अज्ञान बाइक सवारों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आज सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आया जिसने पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। वायरल ऑडियो में पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि पुलिसकर्मी घर से ड्यूटी जाते वक्त और ड्यूटी से वापस आते वक्त वर्दी न पहनें। विवाद बढ़ने के बाद पंजाब पुलिस ने इस ऑडियो को फैक्ट चेक किया और इसे फर्जी बताया। 

 

ऑडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी भी वायरल हो रही है। इस एडवाइजरी के अनुसार, बॉर्डर रेंज के आईजी ने अमृतसर रूरल, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट यानी बॉर्डर एरिया के एसएसपी को पत्र भेजकर पुलिसकर्मियों की निजी आवाजाही के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में कर्मचारियों से कहा गया है कि वे घर से ड्यूटी और ड्यूटी से घर जाते समय पुलिस यूनिफॉर्म न पहनें और सादे कपड़ों में यात्रा करें। एडवाइजरी में पुलिस कर्मचारियों को निजी यात्रा के दौरान ऐसी कोई चीज साथ रखने से बचने को कहा गया है जिससे उनकी पुलिसकर्मी के रूप में पहचान का पता लगे। 

 

यह भी पढ़ें: केरल को 14.50 रुपये में बिजली देगा हिमाचल, पंचकूला को पानी बेचने पर मंथन

 

ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आया है जिसमें इसी एडवाइजरी में बताई गई बातों का जिक्र किया गया है। इसमें एक महिला की आवाज है और वह महिला कह रही है कि अभी मीटिंग हुई है और उस मीटिंग में ASI की हत्या के मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बारे में बात की गई है। ऑडियो में कहा, 'पूछताछ में पता लगा है कि उन्होंने कहा है कि जितने ज्यादा पुलिसकर्मी तुम लोग मारोगे उन्हें उतना ही ज्यादा काम दिया जाएगा। सीपी साहब की तरफ से सख्त आदेश है कि कोई भी कर्मचारी चाहे गाड़ी, बस या साइकिल से आ रहा है तो बूट से लेकर पग तक पुलिस की वर्दी में नहीं रहेगा। सरकारी गाड़ी के अलावा कोई भी पुलिस की वर्दी नहीं पहनेगा।'

 

ऑडियो में कहा गया है कि कोई भी वर्दी में नहीं आएगा और सीपी साहब के सख्त आदेश हैं। ऑडियो में कहा गया है कि थाने में आकर वर्दी पहननी है और थाने में ही बदलकर जाना है। ऑडियो में सभी कर्मचारियों को कहा गया है कि अगर सीपी साहब को कोई भी वर्दी में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

विपक्ष ने साधा निशाना

सोशल मीडिया पर यह ऑडियो अब वायरल हो रहा है। तमाम विपक्षी दलों ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है और पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर ऑडियो पोस्ट कर लिखा, 'पंजाब में पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक जगहों, निजी वाहनों और थाने आने के दौरान वर्दी न पहनने की हिदायत दी गई है। ये निर्देश उस घटना के बाद दिए गए, जिसमें एक ASI की हत्या कर दी गई थी। यह बहुत ही गंभीर मामला है, जिस पर AAP सरकार को जवाब देना होगा, क्योंकि सवाल पंजाब की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों का है। ये दिखाता है कि पंजाब में पूरी तरह से माफियाराज हावी है और AAP सरकार पूरी तरह से नाकाम है।'

 

यह भी पढ़ें: 'लव मैरिज की तो पूरे परिवार का होगा बहिष्कार', हरियाणा में पंचायत का फरमान

 

पुलिस ने बताया फर्जी

इस पूरे मामले पर पंजाब पुलिस ने फैक्ट चेक किया है और इस एडवाइजरी को फर्जी बताया गया है। पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से इस तरह की कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं कि गई है जिसमें पुलिस को वर्दी ना पहनने के लिए कहा गया हो। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे इस तरह के मैसेज पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और आधिकारिक निर्देशों पर ही ध्यान दिया जाए। 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें