logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेला एस्टेट पहुंचे राहुल गांधी, वोटर लिस्ट से नाम कटने पर SDM को लगाया फोन

राहुल गांधी ने दिल्ली की बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का दौरा कर वोटर लिस्ट से 727 लोगों के नाम हटाए जाने का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने मौके से ही SDM को फोन कर इसके संबंध में कई सवाल पूछे। 

Rahul Gandhi

राहुल गांधी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 28 सितंबर को दिल्ली के यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट बस्ती का दौरा किया। यहां उन्होंने स्पेशल इंटेशिव रिवीजन ( SIR ) प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। आपको बता दें कि यहां रहने वाले 727 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं। बाद में मौके से ही क्षेत्र के SDM को फोन लगाकर इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। 

 

राहुल गाधी ने आरोप लगाया कि यहां रहने वाले लोगों के पहले से घर छीने जा चुके हैं और इनसे अब वोट करने का अधिकार भी छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गरीबों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। 

 

यह भी पढ़ें: कॉपी न लाने पर टीचर ने लाठी से पीटा और गाली दी, बच्चे के परिवार ने कराया FIR

727 नामों को हटाया गया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बेला एस्टेट की बस्ती में कुल 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद जब नई वोटर लिस्ट आई तो उसमें सिर्फ 1 का ही नाम बचा था और बाकी 727 लोगों के नाम काट दिए गए। उन्होंने कहा कि ये लोग कई दशकों से यही रह रहे हैं। साथ ही 2024 के आम चुनाव और 2025  के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी वोट किया था। 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना किनारे की इस बस्ती पर 2023 में बुलडोजर चला था और मकानों को तोड़ दिया गया था। इसके बावजूद ये लोग कहीं गए नहीं। राहुल गांधी ने खुद मौके पर जाकर लोगों से बात की और नाम कटने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। 

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के हिमाचली सितारों पर 5.33 करोड़ की इनामी बारिश

SDM को लगाया फोन

बस्ती के लोगों की समस्या सुनने के बाद राहुल गांधी ने तुरंत वहां के SDM को फोन लगाया। उन्होंने अधिकारी से कहा कि किसी के पास घर है या नहीं इससे उसके वोट देने के अधिकार पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बयान को याद कराया और कहा कि बेघर लोगों के लिए वोटर लिस्ट में मकान नंबर जीरो दर्ज करने का नियम है।  

 

राहुल ने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग के नियमों में बेघर लोगों को वोटर बनाने का प्रावधान है तो फिर बेला एस्टेट के 727 लोगों के नाम किस आधार पर काटे गए? उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को वोट चोरी करार देते हुए कहा कि जो लोग पहले से ही बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं अब उनसे उनका सबसे बड़ा अधिकार छीना जा रहा है। 


और पढ़ें