राजस्थान के नागौर जिले के स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक के खिलाफ पुलिस कंप्लेन हुई। शिक्षक पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक छात्र को बुरी तरह पीटा क्योंकि वह कॉपी लेकर नहीं आया था। छात्र के मां-पिता के अनुसार, शिक्षक ने उनके बेटे को लाठी से पीटा था। इसके साथ बाल खींचकर धमकी दी थी कि वह किसी को न बताए। शिक्षक की धमकी सुनकर छात्र डर गया। इस वजह से उसने टीचर के बारे में अपने परिवार को नहीं बताया। जब छात्र के परिवार ने देखा कि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके बाद छात्र के परिवार ने पुलिस के खिलाफ पुलिस कंप्लेन कराई।
यह मामला नागौर जिले के गोगोलाव गांव का है, जहां स्वामी विवेकानंद स्कूल में 5 वीं क्लास के हिमांशु को शिक्षक ने पीटा था। हिमांशु के मुताबिक शिक्षक जगदीश भोरा ने उन्हें पीटा। यह घटना 26 सितंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई थी। हिमांशु के पिता गोर्धनराम प्रजापत ने पुलिस कंप्लेन कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
यह भी पढ़ें: 16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि ने की सुसाइड, मौत से पहले क्या पोस्ट किया?
कॉपी न लाने पर लाठी से पीटा
पीड़ित छात्र हिमांशु के मुताबिक, जब उन्होंने शिक्षक को बताया कि वह कॉपी लाना भूल गया, तब शिक्षक जगदीश गुस्सा हो गए। कथित तौर पर गाली दी और लाठी से हिमांशु को पीटने लगे। इसके बाद आरोपी जगदीश ने धमकी दी कि हिमांशु इस बारे में किसी को न बताए।
हिमांशु ने अपने परिवार को नहीं बताया, लेकिन वह पिटाई का दर्द सह नहीं पाया। शरीर पर लगे चोट की वजह से हिमांशु बैठ भी नहीं पा रहा था। रविवार को चोट का दर्द सह नहीं पाया तो हिमांशु रोने लगा। माता-पिता ने बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान देखे तो वे हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: अंबाला में 3 मंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों की हुई मौत, 13 लोग बचाए गए
गांव वालों ने किया विरोध
जब यह मामला पूरे गांव वालों के सामने आया तो गांव के कई लोगों ने शिक्षक के खिलाफ विरोध किया। लोगों का मानना है कि बच्चे की छोटी सी गलती की वजह से उसे बेरहमी से पीटना गलत है। इसके साथ ही गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि 15 से 20 बच्चों की इसी तरह पिटाई हो चुकी है। इसी वजह से गांव के लोगों ने शिक्षक के खिलाफ जांच-पड़ताल की मांग की है।
पीड़ित हिमांशु के पिता ने 28 सितंबर को पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्याय संहिता की धारा 115(2), चोट पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।