logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सहेलियों का टॉर्चर या टीचर की लापरवाही, अमायरा की मौत पर परिवार का दावा क्या है?

जयपुर स्कूल में 9 साल की बच्ची की कथित आत्महत्या के मामले पर हंगामा बरपा है। क्या है मामला, पढ़ें रिपोर्ट।

Amaira Schools CCTV Footage

जयपुर के स्कूल में अमायरा। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान के एक स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को उसकी सहेलियों ने ही इतना टॉर्चर किया कि उसने खुदकुशी कर ली। छात्रा की उम्र सिर्फ 9 साल थी। बीते साल 1 नवंबर को उसने स्कूल की चौथी मंजिल से खुदकुशी की थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

परिवार का आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने उसे लगातार धमकाया और परेशान किया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार ने अब क्लासरूम का CCTV फुटेज जारी किया है। 

 

यह भी पढ़ें: शिवेसना के नेता ने अस्पताल में घुसकर महिला डॉक्टर और स्टाफ को पीटा, वीडियो वायरल

CCTV वीडियो में क्या दिख रहा है?

CCTV फुटेज में बच्ची क्लास में आती है। सहेलियों से मिलती है, डांस एक्टिविटी में हिस्सा लेती है। कुछ बच्चे उसे परेशान करते हैं, जिसके बाद छात्रा असहज हो जाती है। परिवार का कहना है कि बच्ची बेहद परेशान हो गई है, शिक्षकों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। घरवालों का कहना है कि पुलिस स्कूल के दबाव में सही तरीके से जांच भी नहीं कर रही है। 

क्या चाहता है परिवार?

अब पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने और स्कूल के जिम्मेदार लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग की है। बाल अधिकार संगठनों ने भी मांग की है कि स्कूलों में एंटी-बुलिंग नीति, काउंसलर और सख्त निगरानी की जरूरत पर जोर दिया है। 

यह भी पढ़ें: साले ने जीजा को जिंदा जलाया, बचाने आई भाभी भी नहीं बची; CCTV फुटेज वायरल

मुद्दा क्या है?

जयपुर में नीराज मोदी नाम से एक स्कूल है। यहां एक छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। छात्रा का नाम अमायरा था। उसकी मौत के 8 महीने बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक हिस्से में कुछ बच्चे डिजिटल स्लेट पर कुछ ऐसा दखाते हैं, जिससे वह डर जाती है।

 

वह अपनी क्लास छोड़कर टीचर के पास जाती है, बात करती है फिर क्लास से निकल आती है। वह तेजी से कॉरिडोर की तरफ भागती है, फिर कूद जाती है। परिवार ने कहा है कि बच्ची ने सबसे गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  

परिवार क्या कह रहा है?

अमायरा के पिता विजय मीणा और मां शिवानी का आरोप है कि पुलिस ने कई अहम पहलुओं की कोर्ट में बात नहीं की है। पुलिस स्कूल प्रबंधन को बचा रही है। पुलिस ने पूछताछ में कुछ ऐसे सवाल किए हैं, जिससे यह साबित हो सके कि बच्ची मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी।  


और पढ़ें