logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जैसलमेर: चलती बस में लगी आग, 20 जिंदा जले, 16 बुरी तरह झुलसे

जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में मंगलवार को आग लग गई। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई। 16 यात्री भी बुरी तरह झुलस गए।

news image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राजस्थान में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 20 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इस घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए इस दुर्घटना में मारे गए परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।


राजस्थान पुलिस ने बताया कि बस में 57 यात्री सवार थे। बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी। पुलिस ने बताया कि बस जैसे जैसलमेर-जोदधपुर हाइवे पर आई, वैसे ही बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस रोकी लेकिन चंद पलों में ही बस आग की लपटों में घिर गई।

 

यह भी पढ़ें-- किसी DGP को जबरन छुट्टी पर भेजने के बाद क्या होता है?

जैसलमेर से निकलते ही 10 मिनट में लगी आग

पोकरण से बीजेपी विधायक प्रताप पुरी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि जैसलमेर से रवाना होने के बाद 10 मिनट बाद ही बस में आग लग गई।


उन्होंने बताया कि बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 19 यात्रियों की बस में ही मौत हो गई थी और एक ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 16 यात्री बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 


घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।


आग लगने की ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी होगी।

 

यह भी पढ़ें-- 25 साल पहले 2.5 लाख की नौकरी छोड़कर IPS बने थे वाई पूरन कुमार

राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राजस्थान में एक बस में आग लगने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।


इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, 'राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

 

 

उन्होंने कहा, 'प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

डीएनए से पहचाने जाएंगे शव

बस में आग लगने से शव बुरी तरह जल गए हैं। कइयों की तो पहचान भी नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने बताया कि डीएनए मिलान के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।


और पढ़ें