logo

ट्रेंडिंग:

क्लब के मालिक ने अकेले में बुलाया, नहीं गई तो पति को पीटा; FIR दर्ज

जयपुर में एक नाइटक्लब में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि क्लब के मालिक और स्टाफ ने उसके पति के साथ भी मारपीट की।

jaipur

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने नाइटक्लब के मालिक और स्टाफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि नाइटक्लब के मालिक ने उससे अकेले में मिलने की बात कही थी और जब उसने मना कर दिया तो उसने और स्टाफ ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके पति के साथ मारपीट भी की। 


यह घटना जयपुर के क्लब अल्फा की बताई जा रही है। यह क्लब राजधानी जयपुर के अशोक नगर पुलिस थाने में स्थित है। मामला 10 दिसंबर का बताया जा रहा है। महिला का नाम इरम शेख है जो 10 दिसंबर की रात को अपने पति नावेद उस्मानी के साथ क्लब में गई थी।

 

यह भी पढ़ें-- धार्मिक पर्यटन के लिए मशहूर मथुरा, 'जामताड़ा' की तरह बदनाम क्यों हुआ?

महिला ने क्या आरोप लगाए?

FIR के मुताबिक, 10 दिसंबर को इरम अपने पति नावेद के साथ क्लब गई थी। क्लब में जाने के बाद दोनों रेस्टोरेंट एरिया में एक टेबल पर बैठे थे। तभी एक वेटर आया और उसने इरम को एक पर्ची पकड़ाई, जिसमें क्लब के मालिक भरत टैंक का नंबर लिखा था और लिखा था कि वह उससे प्राइवेट रूम में मिलना चाहता है। महिला ने मिलने से मना कर दिया।


महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद वह क्लब एरिया में बने वॉशरूम में गई। इसके बाद क्लब का मालिक भरत टैंक, मैनेजर दीपक और कुछ बाउंसर ने उसे घेर लिया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगे।


जब महिला ने मदद के लिए चिल्लाया तो उसकी आवाज सुनकर नावेद भागा-भागा पहुंचा और उसने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद भरत टैंक, दीपक और बाउंसरों ने मिलकर नावेद पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की।

 

यह भी पढ़ें-- गोवा में क्रिसमस-न्यू ईयर से पहले बार-रेस्त्रां पर बुलडोजर क्यों चल रहे हैं?

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

महिला की शिकायत पर अशोक नगर पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। एसीपी बलराम चौधरी ने मीडिया को बताया कि FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात का CCTV फुटेज ले लिया गया है। आरोपियों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap