logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोहतक गैंगवार में नया ट्विस्ट, 4 हत्याओं के पीछे निकली गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड?

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार में चार लोगों की हत्या के मामले में एक महिला का नाम सामने आया है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

Rohtak Gangwar

रोहतक गैंगवार। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार और चार लोगों की हत्या के मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड थी। आरोप है कि वह विरोधी भाऊ रिटोलिया गैंग के लिए काम कर रही थी। उसने सन्नी का भरोसा जीता और उसकी लोकेशन गैंग तक पहुंचाई। इसके बाद मिलन ढाबे पर हुए हमले में चार लोगों की हत्या हुई।

 

बताया जा रहा है कि महिला करीब साढे़ तीन महीने से इंस्टाग्राम के जरिए सन्नी के संपर्क में थी। इस दौरान महिला ने सन्नी से नजदीकी बढ़ाई। पुलिस सूत्रों का दावा है कि वारदात के कुछ घंटे बाद ही महिला देश छोड़कर बैंकॉक चली गई। पुलिस अब उसकी भूमिका और हमले की पूरी साजिश की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नवोदय स्कूल में 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, 6 सीनियर छात्र सस्पेंड

सन्नी को मारने के लिए रची गई थी साजिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हमले के पीछे पुरानी गैंगवार बताई जा रही है। हिंमाशु भाऊ गैंग सन्नी रिटोलिया को मारना चाहता था। इसके लिए महिला को सन्नी के पास भेजा था। आरोप है कि उसने सन्नी की गतिविधियों पर नजर रखी। साथ में उसकी सारी जानकारी विरोधी गैंग तक पहुंचाई।

 

बताया जा रहा है कि महिला को इस काम के बदले अमेरिका में बसाने का भरोसा दिया गया था। हालांकि, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला की भूमिका वाले दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मिलन ढाबे पर कैसे हुआ हमला?

26 नवंबर की रात रोहतक के खरावड़ के पास मिलन होटल में सन्नी अपने साथियों के साथ खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान पांच हथियारबंद हमलावर वहां आए। उन्होंने होटल में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पूरे हमले के दौरान हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की थी।

 

इस हमले में रिंकू, विनीत, यश और हिमांशु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सन्नी हमले में बच निकला। पुलिस के अुसार, हमलावरों का मुख्य निशाना सन्नी था। हालांकि, वह मौके से भागने में कामयाब रहा।

 

यह भी पढ़ें: KGMU में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 38 MBBS छात्र 3 महीने के लिए सस्पेंड

वारदात के बाद बैंकॉक पहुंची महिला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला वारदात के बाद दिल्ली पहुंची। इसके बाद वह फ्लाइट से बैंकॉक रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि उसे सन्नी से बदला लिए जाने का डर था। पुलिस अब महिला की तलाश और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस को पुरानी गैंग दुश्मनी का शक है।

 

बता दें कि सन्नी रिटोलिया और हिमांशु भाऊ दोनों रोहतक के रिटोली गांव से जुड़े हैं। दोनों गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस इस मामले में महिला की भूमिका, हमलावरों के संपर्क और गैंगवार से जुड़े पुराने विवादों की भी जांच कर रही है।


और पढ़ें