logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कितने में बिक गईं? गद्दार-चोर...' बारुईपुर पहुंचीं सायोनी घोष का हुआ विरोध

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की लड़की के गैंग रेप और मर्डर केस में पीड़ित के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद सायनी घोष और MLA ऋतब्रत बनर्जी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

Saayoni Ghosh faced protests when she arrived Baruipur

TMC की बागी सांसद सायोनी घोष, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में दुष्कर्म और हत्या की शिकार नाबालिग बच्ची के परिवार से मिलने पहुंचीं टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष और विधायक ऋतब्रत बनर्जी को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही दोनों नेता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने वापस जाओ, गद्दार, चोर और 'कितने में बिक गईं?' जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।

 

सायोनी घोष जादवपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जिसके अंतर्गत बारुईपुर आता है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व के खिलाफ बगावत का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि इसी राजनीतिक घटनाक्रम के कारण लोगों का गुस्सा उनके खिलाफ फूट पड़ा। भीड़ ने यह सवाल भी उठाया कि बच्ची की मौत के तीन दिन बाद ही उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने की याद क्यों आई।

 

यह भी पढ़ें: अनिल मिश्रा दोषी, चंपत राय का नाम गायब! SIT की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा

पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

विरोध के बावजूद सायोनी घोष ने पीड़ित बच्ची की मां से मुलाकात की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना पर उनके पास शब्द नहीं हैं और पूरा राज्य पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगी।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में कैसे हुईं 70 चोरियां? SIT की शुरुआती रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

सायोनी ने यह भी कहा कि इस मामले को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, चाहे कोई किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, इस जघन्य अपराध के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी परिवार को देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

क्या है बारुईपुर रेप-मर्डर मामला?

यह मामला 4 जुलाई को लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची से जुड़ा है। बच्ची का शव रविवार को सूर्यापुर हाट इलाके के एक तालाब में मिला था। पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही POCSO कानून की धाराएं भी लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची को जिंदा हालत में तालाब में फेंका गया था। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

 

यह भी पढ़ें: UP के फतेहपुर में पति को चारपाई से बांधकर पीटा, लगा दिया बिजली का करंट

 

पुलिस जांच में सामने आए CCTV फुटेज में बच्ची घटना से पहले आरोपियों के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, शव बरामद होने के कुछ घंटे बाद गुस्साए लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। बारुईपुर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।


और पढ़ें