logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में सम्राट चौधरी बने CM, दोनों डिप्टी सीएम के बारे में भी जानिए

बिहार को अब सम्राट चौधरी के रूप में अपना पहला मुख्यमंत्री मिल गया है। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

samrat choudhary

राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अब तक उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी अब बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को बिहार के राजभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ जनता दल (यूनाइटेड) के दो नेताओं- विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। रोचक बात है कि सम्राट चौधरी खुद 57 साल के हैं लेकिन उनके डिप्टी बिजेंद्र प्रसाद यादव 79 साल और विजय कुमार चौधरी 68 साल के हैं।

 

मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अब राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। नीतीश के इस्तीफा देने के थोड़ी ही देर बाद सम्राट चौधरी को नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) गठबंधन के विधायक दल का नेता चुन लिया गया और तय हो गया कि वही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है।

 

यह भी पढ़ें: RJD, JDU फिर BJP, पिता सात बार के विधायक; कौन हैं बिहार के नए CM सम्राट चौधरी?

 

जारी है दो डिप्टी सीएम का फार्मूला

बिहार में एनडीए सरकार में दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला जारी है। साल 2020 से 2022 तक नीतीश कुमार की सरकार में तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी को डिप्टी सीएम बनाया गया था।  फिर विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहने तक यही दोनों डिप्टी सीएम थे। अब जब बीजेपी का मुख्यमंत्री है तो दोनों डिप्टी सीएम जेडीयू के हैं। 

 

कौन हैं विजय कुमार चौधरी?

नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में से एक विजय कुमार चौधरी बैंक पीओ की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। 1982 में अपने पिता जगदीश प्रसाद चौधरी के निधन के बाद राजनीति में उतरे विजय कुमार चौधरी साल 1982 में अपने पिता की दलसिंहसराय विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। तब वह कांग्रेस में थे। 1985 और 1990 में भी कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने। वह जगन्नाथ मिश्रा के भी करीबी नेताओं में रहे। 1995 और 2000 में चुनाव हारने वाले विजय कुमार चौधरी 2005 में ही जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए और धीरे-धीरे नीतीश कुमार के करीबी होते गए।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, निशांत डिप्टी CM क्यों नहीं बने? इनसाइड स्टोरी

 

वह साल 2010 से अब तक समस्तीपुर जिले की सरायरंजन विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। पिछले 21 साल में वह जेडीयू के महासचिव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब उनका ओहदा और बढ़ गया है और अब वह बिहार के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।

79 साल से बिजेंद्र प्रसाद यादव

बिहार के सबसे उम्रदराज नेताओं में से एक बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है। साल 1990 में जनता दल से पहली बार विधायक बने बिजेंद्र प्रसाद यादव आज तक यानी पिछले 36 साल से चुनाव नहीं हारे हैं। वह आज भी सुपौल विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2000 से वह लगातार जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बन रहे हैं। डिप्टी सीएम बनने से पहले वह बिहार के वित्त मंत्री, कॉमर्शियल टैक्स मंत्री, आबकारी मंत्री और कई अन्य भूमिकाएं भी निभा चुके हैं।

 

अब नीतीश कुमार के करीबी बन चुके बिजेंद्र प्रसाद यादव एक समय पर लालू यादव के बेहद करीबी हुआ करते थे। लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने बिजेंद्र प्रसाद यादव को नगर विकास मंत्री बनाया था। रोचक बात है कि 1991 से अभी तक बिहार में जितनी भी सरकारें रही हैं बिजेंद्र सब में मंत्री बने हैं। 1997 में जनता दल में हुए विभाजन के समय बिजेंद्र ने शरद यादव का साथ पकड़ा था और बाद में शरद और नीतीश के साथ आने पर नीतीश के साथ हो गए। 

Related Topic:#Samrat Choudhary

और पढ़ें