logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात के बाल सुधार गृह से फरार हो गए 11 नाबालिग, पुलिस के उड़े होश

राजकोट जिले के एक बाल सुधार गृह से रविवार को 11 नाबालिग फरार हो गए। खबर फैसले ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फुल गए।

Gujarat juvenile home

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- AI

गुजरात के राजकोट जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं। दरअसल, राजकोट स्थित एक बाल सुधार गृह से रविवार को 11 नाबालिग फरार हो गए। फरार होने वाले नाबालिगों में एक पाकिस्तानी भी शामिल है। हालांकि, बाद में पाकिस्तान का रहने वाला नाबालिग वापस लौट आया, जबकि दो अन्य को भी पकड़ लिया गया।

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब भी आठ नाबालिग लापता हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। राजकोट के जिलाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया, 'राजकोट के क्षेत्रीय बाल सुधार गृह के 11 नाबालिग रविवार सुबह सीसीटीवी कैमरे और लोहे की जालियां तोड़कर फरार हो गए।'

 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सिद्धनाथ मंदिर से लौट रही पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 की मौत

साजिश रचने का सरगना गिरफ्त में

ओम प्रकाश ने बताया, 'हालांकि, फरार हुए नाबालिगों में से एक पाकिस्तान का नागरिक बाद में स्वयं लौट आया।' उन्होंने बताया कि पुलिस ने अहमदाबाद के पास एक इलाके से दो अन्य नाबालिगों को भी पकड़ लिया है, जिनमें फरार होने की साजिश रचने का कथित सरगना भी शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: आग की अफवाह, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन से कटकर 4 की मौत

तलाश के लिए तकनीक का इस्तेमाल

प्रकाश ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने बाकी आठ फरार नाबालिगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है तथा उनकी तलाश तकनीकी साधनों और खुफिया सूचनाओं की मदद से की जा रही है। उन्होंने बताया, 'प्रथमदृष्टया यह एक सुनियोजित घटना लगती है। नाबालिगों ने सुरक्षा गार्ड का ध्यान भटकाया और इसका फायदा उठाकर बाल सुधार गृह से भागने में सफल रहे।' जिलाधिकारी ने बताया कि इस बाल सुधार गृह में कुल 55 आरोपी रह रहे हैं।

Related Topic:#Gujarat News

और पढ़ें